क्या चोर बनेगा रे तू! औरंगाबाद में 40 लाख के जूलरी लुटेरे CCTV DVR समझ कुछ और ही ले भागे
Updated on
07-06-2023 06:33 PM
औरंगाबाद: शहर के बीचों बीच पुलिस की नाकामी देखने को मिली। मंगलवार को सत्येन्द्र नगर मुहल्ले में मां दुर्गा ज्वेलर्स दुकान में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। दुकान मालिक विकास सोनी ने थाने में आवेदन दिया है कि उनके दुकान से 40 लाख की लूट हुई है। FIR में उन्होंने बताया है कि दुकान से लगभग 38.5 लाख के जेवर और लगभग डेढ़ लाख कैश लेकर अपराधी फरार हो गए। इसी बीच लूट का सीसीटीवी फुटेज भी आया है। जिसे आप ऊपर देख सकते हैं। इस सीसीटीवी वीडियो के साथ एक चौंकाने वाली बात भी हुई। लुटेरों ने एक बड़ी गलती करते हुए अपना सुराग न चाहते हुए भी छोड़ दिया। पहले आपको बताते हैं कि सीसीटीवी में दिख क्या रहा है।
औरंगाबाद लूट का सीसीटीवी वीडियो
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि नकाबपोश लुटेरे दुकान में घुसने के बाद पहले दहशत फैलाते हैं। इस दौरान लाल टी शर्ट में एक नकाबपोश जूलर विकास सोनी पर हमला करते दिखा। जबकि दो नकाबपोश अपराधी बैग में दनादन जेवर भरते देखे जा रहे हैं। वहीं लाल टी शर्ट वाला लुटेरा इसी दौरान जूलर विकास के सिर पर पिस्टल की बट से हमला करता है। इससे कारोबारी का सिर फूट जाता है। इसके बाद भी विकास सोनी उन लुटेरों का विरोध करते दिख रहे हैं। लेकिन लुटेरे लूट का माल लेकर दुकान से बाहर निकल जाते हैं।
लूट के बाद लुटेरों की बाइक फिसली
जेवर लूटने के बाद लुटेरे बड़ी आराम से दुकान से पल्सर बाइक पर सवार होकर तेजी से जाते है। लेकिन थोड़ी दूर जाते ही स्पीड ब्रेकर और लूट के सामान के चलते बाइक लुढ़क जाती है। इसके बाद एक एक कर तीनों लुटेरे सड़क पर गिर जाते हैं। तभी आसपास के लोग लुटेरों का पीछा करते हैं। मगर उसी वक्त तीन नकाबपोशों में से एक पिस्टल से हवाई फायरिंग करता है। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि इसके बाद पीछा कर रहे लोग डरकर हट जाते हैं। फिर लुटेरे उठकर बाइक से नौ दो ग्यारह हो जाते है।
जल्दबाजी में लुटेरे CCTV DVR की जगह कुछ और ही ले भागे
लूट के दौरान अपराधी अपना कोई सुराग नहीं छोड़ना चाहते थे। उन्होंने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा देख लिया था। लूट के दौरान ही अपराधियों ने शायद ये तय कर लिया था कि सीसीटीवी का DVR बॉक्स (जिसमें कैमरे का फुटेज रिकॉर्ड होता है) भी साथ ही ले भागना है। लेकिन हड़बड़ी में उन्होंने दुकान में रखे टीवी के सेट टॉप बॉक्स को डीवीआर समझ लिया और उसे ही ले भागे। यही भूल उन पर भारी पड़ती दिख रही है, क्योंकि वो करतूत के साथ कैमरे में कैद हो गए हैं। इस DVR बॉक्स के फुटेज की पुलिस जांच कर रही है। एसडीपीओ स्वीटी सेहरावत ने बताया कि 'लूट की घटना के खुलासे के लिए स्पेशल एसआईटी टीम गठित की गई है। जल्द से जल्द केस का खुलासा कर दिया जाएगा।'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…