भारत का नाम सुनते ही कांप उठती है विंडीज टीम, रिकॉर्ड जानकर फटी रह जाएंगी आंखें
Updated on
26-06-2023 08:05 PM
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच में अगले महीने जुलाई की 12 तारिख से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। रोहित सेना अगले महीने वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है। जहां वह सिर्फ टेस्ट ही नहीं बल्कि 3 वनडे और 5 टी20 मैच भी खेलेंगे। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टेस्ट टीम और वनडे टीम की भी घोषणा की है। हालांकि पिछले कई सालों से भारत का पूरी तरह से टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज पर दबदबा रहा है। चाहे मैच वेस्टइंडीज में हो रहा हो या फिर भारत में, टीम इंडिया कैरेबियाई खिलाड़ियों पर चढ़कर खेलती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिरी बार वेस्टइंडीज भारत से टेस्ट मैच कब जीती थी।
2 दशक पहले वेस्टइंडीज ने भारत से जीता था टेस्ट मैच
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज ने भारत से आखिरी बार टेस्ट मैच 2002 में जीता था। यानी 21 साल पहले कैरेबियाई टीम ने भारत को क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में हराया था। इतना ही नहीं बल्कि यह पांच मैच की टेस्ट सीरीज भी वेस्टइंडीज ही 2-1 से जीता था। इस सीरीज का आयोजन वेस्टइंडीज में ही हो रहा था। गौरतलब है कि ना तो उसके बाद कोई टेस्ट मैच और ना ही कोई टेस्ट सीरीज आज तक भारत से वेस्टइंडीज जीत पाई। उसके बाद लगातार टीम इंडिया वेस्टइंडीज को टेस्ट में हराती हुई आई है।
भारत लगातार जीता 8 टेस्ट सीरीज
2002 के बाद से अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 8 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं और सभी सीरीज भारतीय टीम ने ही जीती है। ऐसे में आगामी टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम ही जीतने के लिए फेवरेट है। हालांकि वेस्टइंडीज जल्द से जल्द यह रिकॉर्ड बदलना चाहेगी।
वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…