नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में लगातार टीम इंडिया के लिए अच्छा करते आए हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तो कमाल किया ही है। लेकिन अब उनका बल्ला भी बोल रहा है। वहीं अगर उनसे कोई पूछेगा कि उन्हें किस टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करना अधिक पसंद है। तो वह शायद वेस्टइंडीज का नाम लें। कैरेबियाई टीम के खिलाफ अश्विन अन्ना का बल्ला आग उगलता है। वह वेस्टइंडीज टीम की ऐसी पिटाई करते हैं कि जैसे उनके लिए कुछ मजाक हो।