सर्दी कम, लेकिन रेलवे पर कोहरे का सितम जारी, घंटों की देरी से चल रही है ये ट्रेनें
Updated on
20-01-2023 07:17 PM
नई दिल्ली: दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के इलाकों में सर्दी कम ह गईवहै। कोहरा कम होता जा रहा है, लेकिन ट्रेनों पर कोहरे का सितम जारी है। अब भी दर्जनों ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही है। ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है। कुछ ट्रेनें तो 8 से 10 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे ने ब्रेक लगा दिया है। रेलवे की ओर से देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी की गई है।
अगर आप भी ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपने ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें। आप इसके लिए रेलवे की पूछताछ संख्या 139 पर या फिर IRCTC की वेबसाइट या फिर ऐप पर ट्रेन की लाइव लोकेशन को चेक कर सकते हैं। ट्रेन की स्थिति को चेक करने के बाद आप घर से निकलें। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है। ऐसे में ट्रेनों की स्पीड कम होना स्वाभाविक है। स्पीड कम होने से समय बढ़ जाता है और ट्रेनें लेट हो जाती है।
आज दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से चल रही हैं। वहीं गया-नई दिल्ली महोबोधि एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चल रही है। वहीं बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे की देरी से चल रही है। रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस अपने तय समय से 4 घंटे से अधिक की देरी से चल रही है।
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…