दो छक्के और दो चौके, आखिरी चार गेंद पर नादिया डी क्लार्क ने मुंबई इंडियंस के जबड़े से यूं छीनी जीत
Updated on
10-01-2026 12:53 PM
नई दिल्ली: डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। बीते 9 जनवरी को सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गया यह मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा। आरसीबी ने हारा हुआ मैच मुंबई से जीत लिया। आखिरी ओवर में बेंगलुरु को जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी। साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क ने एमआई के मुंह से जीत छीन ली। आइये, आपको बताते हैं आखिरी ओवर में क्या-क्या हुआ।
आखिरी ओवर में नादिन डी क्लार्क का जलवा
मुंबई इंडियंस की ओर से आखिरी ओवर नेट साइर ब्रंट लेकर आई थीं। नादिन डी क्लार्क स्ट्राइक पर थीं। जीत के लिए 18 रन की दरकार थी। अमेलिया ने ओवर की शानदार शुरुआत की और पहली गेंद डॉट डाली। इतना ही नहीं इसके बाद नेट साइवर ब्रंट ने दूसरी बॉल पर भी कोई रन नहीं दिया। अब आरसीबी को जीत के लिए 4 गेंद में 18 रन की जरूरत थी।ओवर की तीसरी गेंद पर नादिन डी क्लार्क ने शानदार छक्का लगाया। इसके बाद चौथी गेंद पर चौका लगाया। फिर पांचवीं बॉल पर फिर छक्का लगा दिया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए बेंगलुरु को 2 रन चाहिए थे। इस पर नादिन ने चौका लगाकर मैच फिनिश किया।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए। एमआई के लिए सर्वाधिक 45 रन सजीवन सजना ने बनाए। बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट नादिन डी क्लार्क ने लिए। 156 रन का टारगेट 3 विकेट रहते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पूरे 20 ओवर में चेज किए। नादिन डी क्लार्क ने 44 गेंद पर 63 रन की नाबाद पारी खेली। आरसीबी को मैच जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। नादिन प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। मुंबई के लिए अमेलिया केर सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट लिए।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…