Select Date:

मेघालय में CM कॉनराड संगमा से समर्थन वापस लें या नहीं असमंजस में भाजपा

Updated on 05-09-2022 05:38 PM

भारतीय जनता पार्टी ने यहां कॉनराड संगमा की एनपीपी के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) सरकार से समर्थन वापस लेने का संकेत दिया है। भगवा पार्टी ने भ्रष्टाचार-विरोधी नारे का इस्तेमाल करते हुए चुनाव पूर्व यह बिगुल फूंका है। आपको बता दें कि यहां बीजेपी के सिर्फ दो ही विधायक हैं, जो कि अभी तक सरकार को समर्थन दे रहे हैं। दोनों ही एमएलए अक्सर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विरोधाभासी बयान देते रहे हैं।

शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मेघालय प्रभारी डॉ चुबा एओ ने एक बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, “हम एक महीने के भीतर निर्णय लेने के लिए योजना बना रहे हैं कि हम समर्थन वापस लेंगे या नहीं। हम एमडीए सरकार से समर्थन वापस भी ले सकते हैं। इस विषय पर हम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ फिर से चर्चा करेंगे।”

हालांकि, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर कहा, ''यह निर्णय राज्य कार्यकारिणी समिति ने पिछले जुलाई के अंतिम सप्ताह में लिया था। मुझे आश्चर्य है कि आज तक कुछ भी क्यों नहीं हुआ। कल के बयान तक जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।" निर्णय को अमल में लाना में हो रही देरी के बारे में जब बीजेपी नेता से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “पार्टी द्वारा सभी निर्णयों को लागू करने में राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका होती है। मुझे लगता है कि वह इस सवाल का जवाब देने के लिए सबसे उपयुक्त होंगे।" 

भाजपा की मेघालय यूनिट फिलहाल असमंजस में दिख रही है। प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने जीएचएडीसी में पार्टी पार्षद बर्नार्ड आर मारक का बचाव किया है। उनका कहना है कि मामले की जांच चल रही है। वहीं, वरिष्ठ विधायक एएल हेक और एक राष्ट्रीय स्तर के नेता को लगता है कि चूंकि मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत है ऐसे में कोई धारणा बनाना विवेकपूर्ण नहीं होगा। आपको बता दें कि मारक दक्षिण तुरा सीट के लिए एक मजबूत दावेदार हैं। अभी उस सीट का नेतृत्व सीएम कॉनराड के संगमा कर रहे हैं। 

राज्य के कार्यकारी सदस्य पवन शर्मा ने मारक के मामले को जिस तरह से संभाला जा रहा है उसके लिए सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि मारक के खिलाफ मुख्यमंत्री अपनी ताकत का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं। शर्मा ने कहा, "कोई विकल्प नहीं बचा है। हम एक स्वतंत्र जांच के लिए कानूनी मार्ग तलाशेंगे।" पार्टी के अधिकांश सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं ने शर्मा के बयान पर नाराजगी की है। सूत्रों ने खुलासा किया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष ने शिलांग में एक बैठक में शर्मा को फटकार लगाई। यहां तक ​​कि उन्हें कमरे से बाहर भी निकाल दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.