जसप्रीत के बिना... पहले ही मैच में रोहित शर्मा को खली बुमराह की कमी? करारी हार के बाद दिया बड़ा बयान
Updated on
03-04-2023 06:24 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज तर्रार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ के चोट के चलते क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। वह आईपीएल 2023 में भी मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि बुमराह की फ्रेंचाइजी को पहले ही मैच में उनकी कमी खली। जी हां, 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए महामुकाबले में रोहित सेना 8 विकेट से एकतरफा मैच हार गई। मैच के दौरान मुंबई की गेंदबाजी काफी साधारण लगी। वहीं मैच के बाद एमआई के कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह के न होने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया भी दी है।
रोहित शर्मा ने बुमराह को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया
रोहित शर्मा ने आरसीबी से मिली हार के बाद पोस्ट मैच इंटरव्यू में कहा, 'पिछले छह से आठ महीने में मैं जसप्रीत बुमराह के बिना खेलने की आदत हो गई है। बेशक यह एक अलग सेटअप है लेकिन किसी को अपना हाथ ऊपर करने और कदम बढ़ाने की जरूरत है। हम उस पर कायम नहीं रह सकते। चोट हमारे नियंत्रण में नहीं है, हम इसमें ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। टीम में अन्य खिलाड़ी भी काफी प्रतिभाशाली हैं। हमें उन्हें वह समर्थन देने की जरूरत है। यह सीजन का पहला मैच था, आगे देखने के लिए अभी बहुत कुछ बाकी है।'
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बोर्ड पर लगाए। युवा तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए सर्वाधिक 84* रन बनाए। वहीं 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लिसिस और विराट कोहली ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की तबियत से कुटाई की। ऐसे में बैंगलोर 22 गेंद और 8 विकेट शेष रहते ही मुकाबला जीत गया। बहरहाल, जहां डुप्लिसिस ने 73 रन बनाए तो वहीं विराट कोहली ने नाबाद 82 रन की विराट पारी खेली।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…