Select Date:

WMO ने कहा- चीन में मौसम और जलवायु परिवर्तन की स्थिति बेहद गंभीर

Updated on 28-08-2022 06:00 PM

बीजिंग
चीन इन दिनों प्रतिकूल मौसम का सामना कर रहा है। देश के कई हिस्से भीषण गर्मी और सूखे से जूझ रहे हैं, वहीं कई इलाकों में बाढ़ का भयंकर कहर जारी है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने यूरोप की तरह चीन में भी भीषण गर्मी की चेतावनी दी है और कहा है कि इसके लिए समय रहते जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। संगठन के कहा है कि आगले पांच साल के दौरान सभी देशों को जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में काम करके ग्रीनहाउस गैस को कम करना होगा।

चीन में जलवायु परिवर्तन की स्थिति भयावह
दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाला देश जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से जूझ रहा है। देश में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के सहायक महासचिव डॉ वेंजियन झांग (Dr Wenjian Zhang) ने कहा कि चीन में मौसम और जलवायु परिवर्तन की स्थिति बेहद गंभीर है। देश के दक्षिणी हिस्से में भीषण गर्मी और सूखा है, जबकि उत्तर में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। चीन के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और सूखे की इस दोहरी स्थिति में आपदा को रोकने और राहत कार्यों के लिए कई चुनौतियां खड़ी की है। उन्होंने आगे कहा कि हम हम जलवायु परिवर्तन (climate change) के प्रभावों को साफ तौर पर देख रहे हैं।

भीषण गर्मी ने तोड़े कई रिकॉर्ड
चीन के मौसम विज्ञान प्रशासन ने बताया कि दक्षिणी चीन में 13 जून से भीषण गर्मी शुरू हुई थी। देश में 1961 से मौसम की स्थिति को रिकॉर्ड किया जा रहा है तब से लेकर यह सबसे भीषण गर्म साल रहा है। चीन में पड़ रही भीषण गर्मी ने 15 अगस्त तक 2013 के 62 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NMC) ने उच्च तापमान वाले 30 रेड अलर्ट जारी किया था। जलवायु पूर्वानुमानकर्ताओं (climate forecasters) ने अनुमान लगाया है कि देश में हीटवेव की स्थिति 26 अगस्त से कम होना शुरू हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.