Select Date:

हाय रे ऐसी किस्मत... वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम में तो रख लिया, लेकिन IPL में चवन्नी बनाकर छोड़ दिया!

Updated on 18-05-2023 08:39 PM
IPL में भी खूब अजब-गजब खेल देखने को मिलता है। नेशनल टीम की तरह यहां प्लेयर्स के लिए सिलेक्शन कमिटी नहीं होती। यहां हायर-फायर सीजन दर सीजन तो चलता ही है, लेकिन इस बीच बहुत कुछ ऐसा हो जाता है अपने आप में चर्चा का विषय होता है। कई ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिन्हें नेशनल टीम में तो जगह नहीं मिलती, लेकिन वह अपनी फ्रेंचाइजी के लिए सुपर स्टार होते हैं। दूसरी ओर, कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो नेशनल टीम में तो होते हैं, लेकिन आईपीएल टीम में उन्हें कोई पूछता तक नहीं।

दरअसल, यह सबकुछ उनके प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाता है। अगर वे अच्छा करते हैं तो मौके मिलते हैं। खराब प्रदर्शन पर बाहर कर दिए जाते हैं। यहां अर्श से फर्श का सफर बड़े कम समय में तय होता है। नेशनल टीम में जगह बनाने के लिए लंबे समय से जूझ रहे क्रुणाल पंड्या और नीतीश राणा टीम की जरूरत पर खतरे उतरे हैं तो उन्हें कप्तानी का जिम्मा मिलता है। कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो प्रभाव नहीं छोड़ पाने की वजह से हाशिए पर चले जाते हैं।

जयदेव उनादकत

उनादकत ने बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया की टेस्ट टीम में वापसी की। दशक बाद इंटरनेशनल टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया। इसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी में गजब की परफॉर्मेंस देते हुए टीम को चैंपियन बनाया। कभी सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल रहे जयदेव को आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। लखनऊ ने 3 मैच में खिलाए भी, लेकिन उनादकत एक भी विकेट नहीं झटके सके तो उन्हें बाहर बिठा दिया गया।

उमेश यादव

उमेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद आईपीएल खेलने आए में आए। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए उन्होंने 8 मैच खेले, लेकिन एक ही विकेट ले सके। इस दौरान 114 गेंदों में 189 रन खर्च किए। 26 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद नीतीश राणा की कप्तानी वाली टीम ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।

शार्दुल ठाकुर

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद फैंस के बीच लॉर्ड कहे जाने वाले शार्दुल ठाकुर केकेआर के कप्तान के रूप में देखे जा रहे थे। हालांकि, यह जिम्मेदारी नीतीश राणा को मिली। एक मैच में बैंगलोर के खिलाफ 29 गेंदों में 68 रन को छोड़ दिया जाए तो वह बल्ले से कमाल नहीं कर सके हैं, जबकि 5 विकेट झटके हैं। उन्होंने 10 मैच खेले हैं, लेकिन इस दौरान वह अंदर-बाहर होते रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.