Select Date:

देश में महिला वोटर 48%, विधायक 15% भी नहीं:हिमाचल में 1, गुजरात में 15 महिला MLA

Updated on 12-12-2022 05:35 PM

देश के कुल मतदाताओं में 48% की हिस्सेदारी रखने वाली महिलाओं को सियासी हक देने में राजनीति हावी है। हिमाचल में पहली बार कुल 68 विधायकों में एक ही महिला है। इसकी बड़ी वजह यह है कि 412 उम्मीदवारों में सिर्फ 24 महिलाओं को ही मौका दिया गया था। इसी तरह गुजरात में भी 560 उम्मीदवारों में महज 40 महिलाएं उतारी गई थीं, जिनमें से 15 जीत गईं। यानी चुनावी रण में महिलाओं का सक्सेस रेट पुरुषों से कहीं बेहतर है।

इसके बावजूद छत्तीसगढ़ के अलावा किसी भी राज्य में महिला विधायकों का आंकड़ा 14% भी नहीं है। 8 राज्य तो ऐसे हैं, जहां 50% से ज्यादा महिला वोटर हैं, फिर भी वहां के कुल विधायकों में बमुश्किल 5 से 8% ही महिलाएं हैं। मिजोरम में तो 51% महिला वोटर होने के बावजूद कोई महिला विधायक नहीं है। नगालैंड में भी कोई महिला विधायक नहीं है।

भारत पड़ोसी देशों से भी पीछे
लोकसभा में 14.94% और राज्यसभा में 14.05% ही महिला सांसद हैं। इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन के डेटा की मानें तो दुनियाभर की संसद में महिलाओं की हिस्सेदारी औसतन 18% है। पाकिस्तान में यह आंकड़ा 20% और बांग्लादेश में 21% है। यानी भारत इस मामले में वैश्विक औसत से 3% और पड़ोसी मुल्कों से 6-7% तक पीछे खड़ा है।

एक्सपर्ट; बड़ी पार्टियां महिलाओं को टिकट कम देती हैं, इसलिए पीछे हैं
सीएसडीएस में प्रोफेसर व राजनीतिक टिप्पणीकार संजय कुमार बताते हैं- ऐसा जरूरी नहीं है कि यदि कहीं महिला वोटर ज्यादा हैं तो महिला उम्मीदवार के जीतने की संभावना बढ़ जाएगी, क्योंकि, देश का एक बड़ा तबका उम्मीदवार से ज्यादा पार्टी देखकर वोट देता है। और पार्टियां ज्यादा महिलाओं को टिकट नहीं देतीं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके जीतने की उम्मीद कम है।

जबकि, महिलाओं का सक्सेस रेट पुरुषों से बेहतर है। दूसरी बात, निर्दलीय महिला उम्मीदवार का सफल होना मुश्किल होता है। यही वजह है कि हमारी राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी अपेक्षाकृत बहुत कम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.