महिला टी20 वर्ल्ड कप आज से, हरमनप्रीत कौर क्या कर पाएंगी शेफाली वर्मा वाला करिश्मा?
Updated on
10-02-2023 07:43 PM
केपटाउन: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) टी20 वर्ल्ड कप में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए रेकॉर्ड छठी बार इस खिताब को जीतना चाहेगी। लेकिन, आज से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भारत और इंग्लैंड की टीमें उसके वर्चस्व को खत्म करने के लिए जोर लगाएंगी। इसमें कोई शक नहीं कि गत विजेता टीम एक बार फिर प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी और खिताब की दूसरी हैटट्रिक का लक्ष्य रखेगी।
कप्तान मेग लैनिंग और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली की वापसी से टीम और मजबूत हुई है। हालांकि बुधवार को प्रैक्टिस मैच में आयरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विपक्षी टीमों को हौसला दिया है कि इस टीम को भी पटकनी दी जा सकती है।
बल्लेबाजों पर होगा दारोमदार भारतीय टीम को खासकर स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर से काफी उम्मीदें होंगी। शेफाली ने हाल ही में अपनी कप्तानी में अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया है। इससे सीनियर टीम का मनोबल भी बढ़ेगा। टीम के लिए गेंदबाजी हालांकि चिंता का सबब है। तेज गेंदबाजी विभाग में शिखा पांडे के अलावा किसी के पास ज्यादा अनुभव नहीं है। दीप्ति शर्मा की स्पिन गेंदबाजी हाल के दिनों में प्रभावी रही है लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों से भी मदद की जरूरत होगी।
इंग्लैंड भी कम नहीं
भारत ग्रुप-बी में इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ है। इंग्लैंड की टीम भी इस फॉर्मेट में पिछले कई साल से काफी मजबूत रही है। हेदर नाइट के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम 2009 में शुरुआती सीजन की सफलता को दोहरते हुए खिताब जीतना चाहेगी। दूसरी तरफ ग्रुप-ए से ऑस्ट्रेलिया के अलावा न्यूजीलैंड की टीम भी अंतिम चार में पहुंचने की दावेदार है। सोफी डिवाइन की अगुआई वाली टीम ने हाल ही में फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।
भारत का शेड्यूल
12 फरवरी Vs पाकिस्तान
15 फरवरी Vs वेस्टइंडीज
18 फरवरी Vs इंग्लैंड
20 फरवरी Vs आयरलैंड
ग्रुप-ए: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका
ग्रुप-बी: भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…