Select Date:

8 विकेट से जीते; अजान अवैश की सेंचुरी, जीशान ने झटके 4 विकेट

Updated on 11-12-2023 02:03 PM

अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया को पहली हार का सामना करना पड़ गया। टीम को पाकिस्तान ने 8 विकेट से हरा दिया। दुबई में रविवार को भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 259 रन बनाए। पाकिस्तान ने 47 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

पाकिस्तान से अजान अवैश ने 105 रन की नॉटआउट पारी खेली। वहीं कप्तान साद बैग और शाहजैब खान ने फिफ्टी लगाई। उनसे पहले मोहम्मद जीशान ने महज 46 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

भारत की शुरुआत खराब
दुबई के ICC एकेडमी ग्राउंड पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही, ओपनर अर्शीन कुलकर्णी 24 और रुद्र पटेल 1 ही रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 46 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए।

आदर्श-उदय ने संभाला, मिडिल ओवर्स में विकेट गंवाए
शुरुआती झटकों के बाद कप्तान उदय सहारन ने ओपनर आदर्श सिंह के साथ 93 रन की पार्टनरशिप कर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। दोनों 20 ओवर खेल चुके थे लेकिन 32वें ओवर में आदर्श 62 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद उदय भी 60 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सचिन दास की भी फिफ्टी, टीम ने 259 रन बनाए
दोनों सेट बैटर्स के आउट होते ही टीम ने लगातार विकेट गंवा दिए। सचिन दास एक एंड पर टिके रहे लेकिन उनके सामने मुशीर खान (2 रन), अरावेली अवनीश (11 रन), मुरुगन अभिषेक (4 रन) और राज लिम्बानी (7 रन) जल्दी आउट हो गए। सचिन 42 बॉल पर 58 रन बनाकर आउट हुए और टीम को 250 रन के पार पहुंचा दिया। टीम ऑलआउट नहीं हुई और 50 ओवर में 9 विकेट पर 259 रन बना दिए।

पाकिस्तान से तेज गेंदबाज मोहम्मद जीशान ने 46 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने नेपाल के खिलाफ पहले मैच में 6 विकेट लिए थे। जीशान के अलावा आमिर हसन और उबैद शाह को 2-2 सफलताएं मिलीं। वहीं अराफात मिन्हास को एक विकेट मिला।

पाकिस्तान ने 5वें ओवर में पहला विकेट गंवाया
260 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 5वें ओवर में पहला विकेट गंवा दिया। शामिल हुसैन 8 ही रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद शाहजैब खान ने अजान अवैश के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप कर टीम को मजबूत बुनियाद दे दी।

शाहजैब 63 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अवैश टिके रहे। उन्होंने सेंचुरी लगाई और कप्तान साद बैग (68 रन) के साथ 125 रन की पार्टनरशिप कर टीम को जीत दिला दी। टीम ने 47 ओवर में टारगेट हासिल किया। भारत से दोनों विकेट मुरुगन अभिषेक को मिले।

अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत
टीम इंडिया को अंडर-19 एशिया कप में पहली हार मिली हैं, इससे पहले टीम ने अफगानिस्तान को हराया था। टीम इस वक्त 2 मैचों में एक जीत और एक हार के बाद 2 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। 2 ही पॉइंट्स के साथ अफगानिस्तान तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान पहले और नेपाल चौथे नंबर पर है।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को नेपाल के खिलाफ आखिरी मैच जीतना ही होगा। साथ ही अफगानिस्तान से बेहतर रन रेट भी रखना होगा। एशिया कप के दोनों सेमीफाइनल 15 और फाइनल 17 दिसंबर को खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.