काम का फल मिलेगा... युजवेंद्र 'चतुर' चहल टीम इंडिया से हुए बाहर तो ऐसा लिया 'इंतकाम', 6 विकेट झटक सिलेक्टरों को दिया जवाब
Updated on
24-11-2023 02:33 PM
अहमदाबाद: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम से अनदेखी के बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने गुरुवार को उत्तराखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में छह विकेट चटकाए जिससे हरियाणा ने छह विकेट से जीत दर्ज की। 33 साल के चहल ने 10 ओवर में 26 रन देकर छह विकेट चटकाए जिससे हरियाणा ने उत्तराखंड को ग्रुप सी मैच में 207 रन पर ढेर कर दिया। चहल ने इस दौरान लिस्ट ए में 200 विकेट भी पूरे किए।
उत्तराखंड की ओर से आदित्य तारे ने 67 जबकि सलामी बल्लेबाज कुणाल चंदेला ने 47 रन की पारी खेली। इसके जवाब में हरियाणा को सलामी बल्लेबाजों युवराज सिंह (68) और अंकित कुमार (49) ने शानदार शुरुआत दिलाई जबकि कप्तान अशोक मनेरिया ने भी नाबाद 44 रन की पारी खेली जिससे टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
युजवेंद्र चहल ने दिक्षांशु खंडुरी (3), स्प्निल सिंह (6), आदित्य तरे (65), अखिल रावत (22), मयंक मिश्रा (0) को आउट किया। यही वजह है कि हरियाणा की टीम 45 ओवरों में 4 विकेट खोकर 208 रन बनाते हुए आसानी से जीत गई। चहल अगर इसी तरह का प्रदर्शन करते रहे तो सिलेक्टरों को उन्हें टीम में वापस लाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि चहल को विश्व कप 2023 के लिए भी टीम इंडिया में नहीं चुना गया था। हालांकि, वह स्टेडियम में पहुंचकर अपने साथियों को चीयर करते दिखे थे। इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले इस प्लेयर्र को उम्मीद थी कि वाइट बॉल क्रिकेट विश्व कप में उसे शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भी उन्हें सिलेक्ट नहीं किया गया तो चहल ने सोशल मीडिया पर इमोजी डालते हुए अपनी निराशा भी व्यक्त की थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…