कंप्यूटर कैफे में किया काम, 14 साल की उम्र में शुरू की कंपनी, बन गए सबसे सफल युवा सीईओ
Updated on
24-11-2023 02:55 PM
नई दिल्ली: कहते हैं अगर पूरी लगन के साथ मेहनत की जाए तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। जिस उम्र में बच्चे खेलते-कूदते रहते हैं, उस उम्र में बेंगलुरु के रहने वाले सुहास गोपीनाथ ने कंपनी खड़ी कर दी। सुहास का नाम सबसे कम उम्र के सीईओ की लिस्ट में शामिल है। आज वह ग्लोबल्स इंक (Globals Inc) के सीईओ और चेयरमैन जाने जाते हैं। सुहास को अपने स्कूल टाइम से ही कंप्यूटर में काफी इंट्रेस्ट था। लेकिन कंप्यूटर नहीं होने की वजह से वह इसे सीख नहीं पा रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक रास्ता निकाला। उन्होंने कैफ़े जाकर कंप्यूटर सीखा। सुहास कैफ़े पर मन लगाकर कंप्यूटर और वेबसाइट बनाना सीखने लगे, वे धीरे-धीरे कामयाब भी होने लगे।
इस तरह सीखा कंप्यूटर
सुहास कैफ़े पर जाने लगे थे। लेकिन उनके पास इसके लिए पैसे नहीं थे। इसके लिए उन्होंने कैफ़े से एक डील की। उन्होंने कंप्यूटर सीखने के बदले रोज़ाना 1 बजे से 4 बजे तक कैफ़े खोलने और चलाने की जिम्मेदारी ले ली। सुहास कैफ़े पर काफी मेहनत से कंप्यूटर और वेबसाइट बनाना सीखने लगे। उन्होंने वेब डिज़ाइनर के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। जब वे वेबसाइट बनाना सीख गए, तब उनके पास कोई रेफरन्स नहीं था, इसलिए उन्होंने क्लाइंट के लिए पहली वेबसाइट फ्री में बनाई।
ऐसे बनाई कंपनी
सुहास के बास अब क्लाइंट्स की वेबसाइट्स बनाने का काम आने लगा। इससे उनके पास 100 डॉलर जमा हो गए। जब वह 9वीं कक्षा में थे, तब उन्होंने अपनी कमाई से कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन लिया। साल 2000 में जब वे 13 साल के थे, तब उन्होंने खुद की कंपनी स्थापित करने का फैसला लिया। लेकिन उनकी उम्र 18 साल से कम थी। ऐसे में वह भारत में कंपनी स्थापित नहीं कर सकते थे। ऐसे में उन्होंने साल 2000 में अमेरिका के कलिफोर्निया में अपने एक अमेरिकी दोस्त के साथ मिलकर ग्लोबल इनकॉर्पोरेशन की स्थापना की और वे सबसे कम उम्र के सीईओ बन गए।
कई देशों में हैं ऑफिस
पिछले दो दशक में ग्लोबल्स इंक कॉरपोरेशन एक मल्टीनेशन कंपनी बन चुकी है। इस कंपनी के प्रोडक्ट दुनिया के कई देशों में उपलब्ध हैं। कंपनी के ब्रांच ब्रिटेन, इटली, स्पेन, अमेरिका में हैं। यह तकनीकी सेवा प्रदान करने में टॉप कंपनियों में शामिल है। मौजूदा समय में कंपनी 1.01 बिलियन डॉलर की हो चुकी है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…