विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया का फीका स्वागत, भारत में इससे ज्यादा लोग तो JCB देखने पहुंच जाते हैं
Updated on
22-11-2023 02:14 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने देश वापस लौट चुकी है। पैंट कमिंस की कप्तानी में छठी बार टीम ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती। ऑस्ट्रेलिया के अलावा किसी टीम ने दो बार से ज्यादा खिताब को अपने नाम नहीं किया है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने होस्ट भारत को आसानी से 6 विकेट से हरा दिया। हार से जहां भारत में फैंस टूटे हुए हैं लेकिन शायद ऑस्ट्रेलिया में टीम के चैंपियन बनने से किसी को फर्क नहीं पड़ता।
टीम का कोई स्वागत नहीं
पैट कमिंस के ऑस्ट्रेलिया में एयरपोर्ट से बाहर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। इसमें वीडियो में सिर्फ 4-5 फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर दिख रहे हैं। स्वागत के नाम पर एक भी फैन नहीं दिख रहा है। उनका बैग उठाने के लिए भी कोई नहीं था। वह खुद ट्रॉली पर बैग रखने के बाद उसे लेकर जा रहे हैं। अन्य खिलाड़ी के भी फोटो आ रहे हैं, उसमें भी वह खुद ही अपना सामान लेकर जा रहे हैं और आसपास कोई भी नहीं है।
यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद वापस लौटने पर स्वागत नहीं होने पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा- एयरपोर्ट पर पैट कमिंस का ये हुआ स्वागत। ऐसा लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट विश्व कप का टेलीकास्ट नहीं किया गया। किसी ने लिखा- पैट कमिंस वर्ल्ड कप जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, एयरपोर्ट पर उन्हें उतने लोग भी रिसीव करने नहीं आए जितने अपने यहां JCB की खुदाई देखने पहुंच जाते हैं। एक अन्य ने लिखा- इससे ज्यादा लोग तो हमारे यहां ऑफिस की टपरी पे मिल जाते हैं किसी भी टाइम जाओ।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…