Select Date:

वर्ल्ड चैंपियन गुकेश उलटफेर का शिकार हो गए, 12 साल के खिलाड़ी ने दी मात

Updated on 30-12-2025 01:47 PM
नई दिल्ली: विश्व चैंपियन डी गुकेश फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप 2025 में उलटफेर का शिकार हो गए हैं। 12 साल के फिडे मास्टर सर्गेई स्लोकिन से हार का सामना करना पड़ा। स्लोकिन से उनका यह मुकाबला तीसरे राउंड का था। गुकेश पर टाइम का भारी दबाव था और उन्होंने एक गलती कर दी।वैसे तो यह मुकाबला गुकेश के पक्ष में झुका हुआ लग रहा था। विश्व चैंपियन गुकेश की ब्लिट्ज रेटिंग 2628 थी, जो स्लोकिन की लगभग 2400 की रेटिंग से 228 अंक ज्यादा थी। दोनों खिलाड़ियों के लेवल में काफी बड़ा अंतर है। गुकेश एक सुपर ग्रैंडमास्टर हैं जिनकी क्लासिकल रेटिंग 2750 से ऊपर है। दूसरी तरफ स्लोकिन के पास फिडे मास्टर का टाइटल है, जो ग्रैंडमास्टर से दो स्तर नीचे है।इस बड़े अंतर के बावजूद स्लोकिन ने गुकेश का डटकर मुकाबला किया। खेल का निर्णायक मोड़ 70वें चाल पर आया, जब समय सबसे बड़ा कारक बन गया। काले मोहरों से खेल रहे गुकेश के पास सिर्फ आठ सेकंड बचे थे, जबकि स्लोकिन के पास लगभग 13 सेकंड थे। इस समय युवा प्रतिभा ने हाथी की अदला-बदली का प्रस्ताव दिया। गुकेश एक प्यादा पीछे थे, लेकिन यह अदला-बदली खेल को ड्रॉ करवा सकती थी। लेकिन गुकेश ने एक जोखिम भरा रास्ता चुना। उन्होंने हाथी की अदला-बदली को अस्वीकार कर दिया और जीतने की संभावना बनाए रखने के लिए 70Rf4 चला।यह फैसला महंगा साबित हुआ। स्लोकिन ने इस मौके का सटीक फायदा उठाया और जल्द ही एक बिशप जीत लिया। इसके बाद गुकेश की स्थिति बिगड़ने लगी और उनके पास लड़ने के लिए कोई प्यादा नहीं बचा था, इसलिए उन्होंने लगभग दस चालों के बाद हार मान ली। स्लोकिन ने वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में भी खेले, जहां वह 90वें स्थान पर रहे और उन्हें 226.4 रेटिंग पॉइंट्स मिले, जो ओपन कैटेगरी में किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा थे। 2013 में जन्मे स्लोकिन आधे अर्मेनियाई और आधे रूसी हैं। वह किसी देश के नहीं बल्कि फिडे फेडरेशन के झंडे के तले खेलते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.