वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन की 'गजब बेइज्जती', अब इस इंडियन से भी हार गए
Updated on
23-02-2023 07:56 PM
चेन्नै: भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने प्रो-चेस लीग के मैच में नॉर्वे के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर उलटफेर किया। ‘इंडियन योगीज’ के लिए खेलते हुए गुजराती ने दुनिया के नंबर एक कार्लसन की ओर से की गई गलतियों का पूरा फायदा उठाया। पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन ‘कनाडा चेसब्रास’ की ओर से प्रो-चेस लीग में खेल रहे हैं।
दुनिया भर की टीमों के लिए इस ऑनलाइन टूर्नामेंट में 16 टीमें रैपिड गेम खेल रही हैं। गुजराती (28 वर्ष) ने काले मोहरों से खेलते हुए जीत हासिल की और अपने प्रतिद्वंद्वी पर तकनीकी रणनीति से जीत हासिल की।
उन्होंने यादगार जीत के बाद कहा, ‘शतरंज के ‘गोट’ (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम-जीओएटी/सर्वकालिक महान खिलाड़ी) को हराना शानदार अहसास है और मैं इससे बेहतर पल की उम्मीद नहीं कर सकता था।’ कार्लसन को हराने के बाद वह साथी भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्राग्नानंदा, डी गुकेश और अर्जुन एरिगैसी की जमात में शामिल हो गए। उनसे पहले इन तीनों भारतीयों ने 2022 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में नॉर्वे के सुपरस्टार पर जीत हासिल की थी।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…