Select Date:

कमेंट्री छोड़ अश्विन और जडेजा का तोड़ निकालेगा विश्व विजेता, ऑस्ट्रेलियाई टीम पहुंची शरण में!

Updated on 21-02-2023 09:04 PM
नई दिल्ली: दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की समस्या दूर करने के लिये तैयार हैं अगर उन्हें ऐसा करने के लिए कहा जाता है तो। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को पहले दो टेस्ट में भारतीय स्पिनरों ने काफी परेशान किया। ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर और नई दिल्ली में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के नेतृत्व में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ 40 में से 32 विकेट गंवाए। हेडन ने मेजबान प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के लिए सीरीज पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह भारतीय स्पिनरों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की मदद करने के लिए खुशी-खुशी अपना हाथ आगे बढ़ाएंगे और वह इसके लिए कुछ नहीं लेंगे।

‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने हेडन के हवाले से कहा, ‘शत प्रतिशत, दिन या रात, किसी भी समय।’ बाएं हाथ के इस 51 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे जब भी कुछ भी करने के लिए कहा जाता है तो मैं हमेशा किसी भी समय उसके लिए हां कहता हूं।’ पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने मेहमान टीम प्रबंधन से हेडन की विशेषज्ञता का उपयोग करने के लिए कहा है जिन्होंने स्टीव वॉ के नेतृत्व में 2001 के एतिहासिक दौरे पर 110 की औसत से रन बनाए थे और 2004 में सीरीज जीतने वाली एडम गिलक्रिस्ट के नेतृत्व वाली टीम का भी हिस्सा थे।
गिलक्रिस्ट की अगुआई वाली टीम 1969 के बाद भारत में सीरीज जीतने वाली एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई टीम थी। हेडन ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ समय बिताने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कोई पैसा नहीं लेंगे लेकिन चाहते हैं कि संचालन संस्था मौजूदा खिलाड़ियों को पिछली पीढ़ी के साथ जोड़े। उन्होंने कहा, ‘आप उन्हें (पूर्व खिलाड़ियों को) अलग नहीं कर सकते। यदि आप शीर्ष खिलाड़ी चाहते हैं तो आप कम से कम उनका सम्मान तो कर ही सकते हैं। यदि आप सीए की भूमिका में हैं तो एक व्यवस्था होनी चाहिए, हम कैसे हमारे खिलाड़ियों में बौद्धिक संपदा लाएंगे? यही कुंजी है।’

उन्होंने भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के रिकी पोंटिंग के साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में एक साथ रहने के दौरान करीबी रिश्ते और इंग्लैंड की टी20 विश्व कप जीत में मैथ्यू मॉट की भूमिका को उजागर करते हुए बताया कि कैसे अन्य देश ऑस्ट्रेलिया की सर्वश्रेष्ठ कोचिंग प्रतिभा का उपयोग कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि अगर खिलाड़ी मौजूदा कोचिंग स्टाफ के साथ हेडन को जोड़ना चाहते हैं तो वह इसके लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘अगर मैथ्यू व्यक्तिगत खिलाड़ियों को फायदा पहुंचा सकता है तो मुझे यकीन है कि वे व्यक्तिगत खिलाड़ी निश्चित रूप से उसके साथ बातचीत में शामिल होंगे।’ मैकडोनाल्ड ने भारत में सीरीज के लिए टीम की तैयारी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने सीरीज से पहले जो तैयारी की उसे वे नहीं बदलते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.