भारत की शान नीरज चोपड़ा के निशाने पर वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन
Updated on
24-08-2023 01:17 PM
World Athletics Championships 2023: हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 अगस्त से हुई थी और यह 27 अगस्त तक खेला जाएगा। भारत ने आज तक इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल नहीं है। देश के पास एक सिल्वर और एक ब्रॉज है। 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लॉन्ग जंप में ब्रॉज मेडल जीता था। पिछले साल नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को सिल्वर से संतोष करना पड़ा था। अब नीरज एक बाद फिर फील्ड में उतरने को तैयार हैं।
कब है नीरज चोपड़ा का इवेंट?
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पुरुष जैवलिन थ्रो का इवेंट 25 अगस्त को होगा। भारतीय समय अनुसार दोपहर 1 बजकर 40 मिनट से क्वालिफिकेशन राउंड की शुरुआत होगी। बेस्ट ऑफ थ्री में टॉप-12 में रहने वाले एथलीट को फाइनल में जगह मिलेगी। फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को होगा। इसी शुरुआत भारतीय समय अनुसार रात 11 बजकर 45 मिनट पर होगी।
कहां लाइव देखें मुकाबला?
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर हो रही है। यानी फैंस नीरज चोपड़ा का इवेंट फ्री में लाइव देख सकते हैं। नीरज के अलावा डीपी मनु और किशोर जेना भी पुरुष जैवलिन थ्रो में भारत की तरफ से दावेदारी पेश करेंगे।
नीरज चोपड़ा का हालिया फॉर्म
25 साल के नीरज चोपड़ा इस सीजन में भी शानदार लय में चल रहे हैं। मई में दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर का थ्रो कर उन्होंने गोल्ड जीता था। इसके बाद लुसाने में भी उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। हालांकि नीरज अभी तक अपने करियर में 90 मीटर का थ्रो नहीं कर पाए हैं। पाकिस्तान के नदीम अरशद समेत इस बार कई ऐसे एथलीट हैं, जिनका पर्सनल बेस्ट 90 मीटर से ज्यादा है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…