इस गुमनाम गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक टी-20 मैच में सात विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर
Updated on
26-07-2023 04:16 PM
कुआलालंपुर: मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल इद्रस टी-20 इंटरनेशनल में सात विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप एशिया बी क्वालीफायर के ओपनिंग मैच में चीन के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा किया। इद्रस ने आठ रन देकर सात विकेट झटके। सातों बल्लेबाजों को उन्होंने बोल्ड किया, जिसकी मदद से मलेशिया ने चीन को आठ विकेट से हराया। इस तरह चीनी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.2 ओवर में सिर्फ 23 रन पर सिमट गई, उसका कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका।मलेशिया ने 4.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
एक मेडन, 8 रन और 7 विकेट अब तक 22 टी-20 खेल चुके 32 साल के इद्रस बतौर फर्स्ट चेंज मैच में गेंदबाजी करने आए और पांचवें ओवर में अपना और टीम का पहला विकेट लिया। इद्रस का यह दूसरा ओवर था। जिसकी पहली बॉल पर वांग लियुयांग को 3 रन पर बोल्ड कर दिया। उन्होंने उसी ओवर में तीन और विकेट लिए और अगले ओवर में अपने पांच विकेट पूरे किए। उनके स्पैल से नौ ओवर की समाप्ति पर चीन का स्कोर 9 विकेट पर 20 रन हो गया और कुछ ही देर बाद विजय उन्नी ने लुओ शिलिन को एलबीडब्लूय आउट करके चीन की पारी 23 के स्कोर पर समेट दी।
लिस्ट में दीपक चाहर का भी नाम इससे पहले मेंस टी-20 इंटरनेशल में बेस्ट बोलिंग फिगर का रिकॉर्ड पीटर अहो के नाम था, जिन्होंने नाइजीरिया के लिए खेलते हुए 2021 में सिएरा लियोन के खिलाफ 5 रन देकर 6 विकेट लिए थे। आईसीसी फुल टाइम मेंबर्स टीम में ये रिकॉर्ड भारत के दीपक चाहर के पास है, जिन्होंने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे। ओवरऑल लिस्ट में वह युगांडा के दिनेश नकरानी के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने युगांडा के खिलाफ 2021 में सात रन देकर छह विकेट लिए थे। महिला क्रिकेटर के नाम बेस्ट रिकॉर्ड नीदरलैंड की फ्रेडरिक ओवरदिज्क के नाम महिला और पुरूष दोनों वर्गों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड है, जिन्होंने फ्रांस के खिलाफ 2021 में तीन रन देकर सात विकेट लिए थे। मेंस टी-20 क्रिकेट में 12 गेंदबाज एक मैच में छह या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं, जिसमें भारत के दीपक चाहर के अलावा युजवेंद्र चहल, ऑस्ट्रेलिया के एश्टन एगर और श्रीलंका के अजंता मेंडिस का नाम शामिल हैं। इस टूर्नामेंट के विजेता को नवंबर में नेपाल में होने वाले एशिया रिजनल फाइनल में एंट्री मिलेगी, जिसमें से शीर्ष दो टीमें 2024 में टी-20 विश्व कप खेलेंगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…