टैडी बियर से दुनिया की पहली मुलाकात, जानें 15 फरवरी की प्रमुख घटनाएं
Updated on
15-02-2023 06:09 PM
नई दिल्ली: लोग अकसर अपनी पसंदीदा चीजों के नाम अपने किसी प्रिय व्यक्ति के नाम पर रखते हैं। 15 फरवरी 1903 को मॉरिस मिख्टॉम ने जब अपने हाथ से बनाए गोल मटोल मासूम से दिखने वाले भालू की शक्ल के दो सॉफ्ट टॉय बाजार में उतारे तो इन्हें ‘टैडी’ नाम दिया। यह टैडी बियर से दुनिया की पहली मुलाकात थी। इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को लोग प्यार से ‘टैडी’ बुलाया करते थे। मिख्टॉम ने अपने खिलौने का नाम टैडी रखने के लिए खास तौर से राष्ट्रपति रूजवेल्ट से इसकी इजाजत ली थी। उन्होंने इसके लिए बाकायदा उन्हें एक अर्जी भेजी और राष्ट्रपति ने खुशी खुशी इसके लिए अपनी अनुमति दे दी। उस वक्त मिख्टॉम और रूजवेल्ट दोनो में से किसी को भी यह एहसास नहीं रहा होगा कि एक दिन उनका यह खिलौना दुनियाभर के बच्चों की पहली पसंद बन जाएगा। देश दुनिया के इतिहास में 15 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
1564 : इतावली खगोलविद् और गणितज्ञ गैलीलियो का जन्म।
1869 : मशहूर उर्दू शायर मिर्जा गालिब का निधन।
1903 : मॉरिस मिख्टॉम ने खुद के बनाए दो साफ्ट टॉय ‘टैडी’ के नाम से बाजार में उतारे।
1961: बेल्जियम का एक विमान ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले दुर्घटनाग्रस्त। मरने वाले 73 लोगों में अमेरिका की फिगर स्केटिंग टीम के 17 सदस्य भी थे।
1965 : कनाडा में शाही घोषणा के बाद सफेद और लाल धारीदार पृष्ठभूमि वाले ध्वज को आधिकारिक तौर पर अपनाया, जिसके सफेद भाग पर लाल पत्ती बनी थी।
1967 : भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न।
1971 : इजराइल ने 1967 में जिस इलाके पर कब्जा किया था वहां अन्तरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद आवासीय परियोजनाएं बनाने के इरादे की घोषणा की।
1978 : लिओन स्पिंक्स ने मोहम्मद अली को हराकर विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी खिताब अपने नाम किया।
1989 : तत्कालीन सोवियत संघ की सेना की अंतिम टुकड़ी ने अफगानिस्तान से वापसी की।
2008 : स्कॉटलैंड के साइक्लिस्ट मार्क ब्यूमोंट ने 195 दिन में 29,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर दुनिया का चक्कर लगाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया।
2010 : सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर ज़िले में स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर 24 जवानों की जान ले ली।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…