Select Date:

CES-2024 में दिखी दुनिया की पहला ट्रांसपेरेंट स्मार्ट टीवी स्ट्रोक पीड़ितों की मदद के लिए वीयरेबल दस्ताने, लेनोवो ने पेश किया 2 इन 1 लैपटॉप

Updated on 10-01-2024 01:26 PM

साल का सबसे बड़ा टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्टॉनिक्स शो (CES) 2024 का आगाज अमेरिका के लास वेगास में हो गया है। 12 जनवरी तक चलने वाले इस शो में कंपनियां इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ ऑटो, हेल्थ और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई प्रोडक्ट्स पेश किए जा रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर चर्चा है और कई AI से लैस कई प्रोडक्ट्स यहां देखने को मिल रहे हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, CES 2024 में 1.30 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 12 जनवरी तक चलने वाले इस इवेंट में दुनियाभर की 4000 से ज्यादा कंपनियां आधुनिक इलेक्ट्रिक उपकरणों का प्रदर्शन कर रही हैं। इसमें शामिल होने वाली 35% कंपनियां अमेरिका की हैं

दुनिया की पहला ट्रांसपेरेंट OLED डिस्प्ले

साउथ कोरिया की कंपनी LG ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट स्मार्ट टीवी पेश किया है। इसमें 77-इंच का एक ग्लास डिस्प्ले है, जो ट्रांसपेरेंट है। इससे स्क्रीन पर दिखने वाली इमेजेस नकली होलोग्राम की तरह हवा में तैरती हुई प्रतीत होती हैं। LG सिग्नेचर OLED T इस साल के अंत में ग्लोबल लेवल पर अवेलेबल होगा।

डिस्प्ले के बारे में LG का कहना है कि बंद होने पर यह 'व्यावहारिक रूप से इनविजिबल' हो जाता है। टीवी एक जीरो कनेक्ट बॉक्स के साथ आता है, जो टीवी पर वायरलेस टेक्नीक की मदद से डिस्प्ले पैनल पर वीडियो और ऑडियो ट्रांसमिट करता है। सैमसंग ने यहां कॉन्सेप्ट के तौर पर माइक्रो LED-पावर्ड पारदर्शी टीवी पेश किया है।

कहीं भी इस्तेमाल करने की सुविधा
इसे दीवार के सहारे खड़ा किया जा सकता है, बीच में रखा जा सकता है या दीवार पर लगाया जा सकता है। एलजी का कहना है कि डिस्प्ले आसानी से इनवायरमेंट के साथ घुल-मिल जाता है। इससे ट्रांसपेरेंट स्क्रीन को कमरे के बीच में या बाहर के नजारे को ब्लॉक किए बिना खिड़की के सामने खड़ा किया जा सकता है।

गेम खेलते-खेलते मिलेगी सेहत की जानकारी

पामप्लग कंपनी ने नए वीयरेबल ग्लव (दस्ताने) पेश किए हैं। इनकी हर उंगली पर सेंसर और LED लाइटें लगी हैं। वर्चुअल रियलिटी समेत कई कामों में इसका इस्तेमाल हो सकता है। साथ ही इन्हें स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के लिए गेम खेलते समय उपयोग किया जा सकता है, जिससे उसे फिर से हिलने-डुलने में मदद मिलेगी। इसमें मरीज गेम खेलता रहता है और डॉक्टरों को उसकी सेहत से जुड़ा डाटा मिल जाता है।

स्ट्रोक पीड़ितों की मदद करेगा
कंपनी ने इस शो में थेराप्ले नाम से एक हेल्थ आर्केड पेश किया है। यह एक तरह का गेम है, जहां स्ट्रोक पीड़ित मरीज एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसमें जैसे-जैसे मरीज गेम खेलता जाएगा, डॉक्टरों की उसकी सेहत से जुड़ी जानकारी मिलती जाएगी। इससे डॉक्टर देख सकते हैं कि किसी थैरेपी का मरीज पर कितना असर हो रहा है। अगर डॉक्टरों को लगता है कि किसी विशेष थैरेपी की ज्यादा जरूरत है तो वो इसे मरीज को सुझा सकते हैं।

पालतू जानवरों के लिए AI रोबोट

रोबोटिक्स कंपनी ऑगमैन इस शो में ORo नामक रोबोट पेश करने जा रही है, जो आपके पालतू जानवर का पूरा ध्यान रखेगा। यह न सिर्फ उनके साथ खेलेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर उन्हें खाना भी खिलाएगा और दवा भी देगा। यह अपना पूरा काम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की मदद से करेगा।

लेनोवो ने पेश किया 2 इन 1 लैपटॉप
लेनोवो ने 2 इन 1 लैपटॉप 'थिंकबुक प्लस जेन 5 हाइब्रिड' पेश किया है। इसमें यूजर्स को विंडोज के साथ-साथ एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलेगा। जब आप इसे लैपटॉप मोड में इस्तेमाल करेंगे तो यह लैपटॉप की तरह काम करेगा। जैसे ही आप इसकी डिस्प्ले हटा लेंगे, यह एंड्रॉयड टैबलेट में बदल जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.