18 सुइट और लग्जरी सुविधाएं
जहाज पर 18 सुंदर ढंग से सजाए गए सुइट हैं। इसका निर्माण एक विशिष्ट शैली और एक भविष्यवादी दृष्टिकोण के साथ किया गया था। गंगा विलास का इंटीरियर भी काफी आकर्षक है। उत्तर प्रदेश पर्यटन एजेंसी के प्रतिनिधियों के अनुसार यह कई प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित हैं। जैसे- शॉवर वाला बाथरूम, कन्वर्टिबल बेड्स, फ्रेंच बालकनी, एलईडी टीवी, तिजोरी, स्मॉक अलार्म्स, लाइफ वेस्ट और स्प्रिंकलर्स।
