नहीं देखा होगा ऐसा रोमांचक टेस्ट, न्यूजीलैंड ने आखिरी मोमेंट पर पलटी बाजी, इंग्लैंड 1 रन से हारा
Updated on
28-02-2023 08:04 PM
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड ने बेहद रोमांचक टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड को सिर्फ एक रन से हरा दिया। वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 258 रनों का लक्ष्य दिया था। बाजबॉल क्रिकेट के लिए मशहूर इंग्लैंड 251 रन तक जीतते दिख रहा था, लेकिन बेन फोक्स के आउट होने के बाद बाजी पलट गई। न्यूजीलैंड ने जेम्स एंडरसन को आउट करते हुए मुकाबला एक रन से जीत दिलाया। इस तरह 7 रन पहले जो इंग्लैंड जीतते दिख रहा था उसके हाथ से बाजी निकल गई। इसे ही तो टेस्ट क्रिकेट की ब्यूटी कहा जाता है।
केन विलियमसन बने थे न्यूजीलैंड के तारणहार इससे पहले मैन ऑफ द मैच केन विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और उनके 26वें टेस्ट शतक से मेजबान टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 258 रन का लक्ष्य दिया। टॉम ब्लंडेल (90) आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। टॉम और विलियमसन (132) की पारियों से न्यूजीलैंड ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 483 रन बनाए।
टेस्ट इतिहास में दूसरी बार कोई टीम एक रन के अंतर से हारी है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 1993 में एडिलेड में हराया था।
इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड मैच, आंकड़े
बाजबॉल के चक्कर में गिरे इंग्लैंड विकेट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट पर 48 रन बना लिए। टीम ने जैक क्राउली (24) का विकेट गंवाया जिन्हें टिम साउदी ने बोल्ड किया। 5वें और आखिरी दिन के खेल की शुरुआत ओपनर बेन डकेट और ऑली रॉबिन्सन ने की। हालांकि, साउदी ने रॉबिन्सन को ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट कराते हुए टीम को शुरुआत में ही दूसरी सफलता दिला दी। इसके बाद बेन डकेट (33) को मैट हेनरी ने चलता किया तो ओली पोप (14) नील वैग्नर के शिकार बने।
ब्रूक रन आउट तो जो रूट और बेन स्टोक्स ने टीम को पहुंचाया 200 रनों के पार इसके बाद पहली बारी में धमाकेदार शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक थोड़े अनलकी रहे और बिना खाता खोले रन आउट हो गए। यहां पूर्व कप्तान जो रूट और मौजूदा कप्तान बेन स्टोक्स ने एक अच्छी साझेदारी करते हुए टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया। स्टोक्स थोड़ा स्लो खेल रहे थे, जबकि रूट चौके-छक्के की बौछार कर रहे थे। ऐसा लग रहा था यह जोड़ी मैच निकाल ले जाएगी तभी वैग्नर ने स्टोक्स को 33 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद रूट भी 95 रनों के स्कोर पर वैग्नर के शिकार बने। उन्होंने 113 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के लगाए।
रूट के आउट होने के बाद फोक्स ने किया खेल, लेकिन... अब विकेटकीपर बेन फोक्स ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत के करीब ले जाते दिखे। हालांकि, इस दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड 11 रन बनाकर आउट हो गए तो जैक लीच मैदान पर आए। लीच ने फोक्स का बखूबी साथ दिया और एक छोर थामे रखा। दूसरे छोर पर फोक्स रन बना रहे थे। बहुत कम ही लोगों को न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीद रही होगी तभी फोक्स से गलती हो गई। वह साउदी की गेंद को हवा में खेल बैठे और वैग्नर ने कैच लपका। फोक्स ने 57 गेंदों में 4 चौके के दम पर 33 रन की पारी खेली। इसके बाद जेम्स एंडरसन (4) ने एक चौका लगाया तो टीम जीत से सिर्फ 2 रन दूर थी, लेकिन वैग्नर की एक गेंद पर वह गच्चा खा गए और विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। इस तरह इस रोमांचक मुकाबले का अंत हुआ।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…