Select Date:

वाह Hazoor! एक लाख के बना दिए 4.35 करोड़ रुपये, इस शेयर ने मचा दिया गदर

Updated on 25-09-2024 12:09 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट इस समय रोजाना नए रेकॉर्ड बना रहा है। सेंसेक्स रेकॉर्ड 85 हजार अंक पार कर चुका है। निफ्टी ने भी रेकॉर्ड बना दिया है। इस बीच कई कंपनियों के शेयर ने निवेशकों की मौज कर दी है। इन शेयरों ने निवेश करने वालों को करोड़पति बना दिया है। काफी शेयर तो ऐसे हैं जिन्होंने मात्र 6 महीने में ही रकम को दोगुना या इससे ज्यादा कर दिया है। ऐसे में इन शेयरों ने निवेशकों को बेहद कम समय में मालामाल कर दिया है।

ऐसे ही एक शेयर ने निवेशकों को कम समय में करोड़पति बना दिया है। इसने एक लाख के निवेशक को 4 करोड़ रुपये से ज्यादा में बदल दिया है। इस मल्टीबैगर शेयर का नाम Hazoor Multi Projects Ltd है। इस शेयर ने निवेशकों को 6 महीने में 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। अभी इस शेयर की कीमत 624 रुपये है। बुधवार को भी इसमें कारोबार के शुरुआती 2 घंटे में करीब दो फीसदी की तेजी आई। पिछले 5 दिनों में यह शेयर 8 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। हालांकि बुधवार को दिन में इसमें उतार-चढ़ाव जारी रहा।

6 महीने में दोगुने से ज्यादा रिटर्न


इस शेयर ने एक साल से भी कम समय में ही निवेशकों की रकम दोगुने से ज्यादा कर दी है। इन 6 महीनों में इसका रिटर्न 111 फीसदी रहा है। अगर आपने 6 महीने पहले इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज इनकी कीमत 2.11 लाख रुपये होती। ऐसे में आपको मात्र 6 महीने में ही 1.11 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

एक साल में बरसाया पैसा


इस शेयर ने एक साल में निवेशकों के ऊपर पैसा बरसा दिया है। एक साल पहले इसके शेयर की कीमत 134.75 रुपये थी। ऐसे में इसने एक साल में 360 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी इसने इस साल में निवेशकों के ऊपर पैसों की बारिश कर दी है। एक साल में इस शेयर ने एक लाख रुपये के 4.60 लाख रुपये बना दिए हैं। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा का फायदा हो चुका होता।

ऐसे बनाए एक लाख के 4.35 करोड़ रुपये

इस शेयर ने काफी कम समय में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इसने 5 साल में करीब 43536 फीसदी रिटर्न दिया है। 5 साल पहले इसके शेयर की कीमत 1.43 रुपये थी। अगर आपने इसमें 5 साल पहले एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो यह रकम आज 4.35 करोड़ रुपये होती। यानी एक लाख रुपये के निवेश पर ही आप 5 साल में करोड़पति हो चुके होते।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.