वाह नितिन मेनन वाह, बाज से भी तेज है भारतीय अंपायर की आंख, स्टीव स्मिथ को गलत आउट होने से बचाया
Updated on
29-07-2023 03:00 PM
लंदन: द ओवल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 27 जुलाई से खेला जा रहा है। इस सीरीज के अन्य मुकाबलों की तरह इस मैच में भी दोनों टीमें अपनी पूरी जान लगा रही हैं और मैच जीतने की कोशिश कर रही हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट में एक-एक रन के लिए लड़ रहे हैं। यही कारण है कि फैंस को लगातार रोमांचक क्रिकेट देखने को मिल रहा है। वहीं पांचवें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बैटर स्टीव स्मिथ का रन आउट काफी चर्चा में चल रहा है। दरअसल, उन्हें गलत आउट होने से भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने बचा लिया। आखिर क्या था पूरा मामला, आइये जानते हैं।
नितिन मेनन के फैसले से झूम उठा क्रिकेट जगत
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का 78वां ओवर इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स डाल रहे थे। वोक्स के इस ओवर की तीसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ स्ट्राइक पर थे। स्मिथ ने क्रिस वोक्स की गेंद को मिड विकेट की ओर खेल दिया और दो रन चुराने की कोशिश की। स्मिथ ने पहला रन तो आसानी से पूरा कर लिया। लेकिन दूसरा रन पूरा करने में उन्हें अपनी पूरी जान लगानी पड़ गई। इंग्लैंड की ओर से सब्स्टीट्यूट फील्डर जॉर्ज ने स्मिथ को आउट करने के लिए रॉकेट से भी तेज थ्रो फेंका। उनका थ्रो इतना सटीक था कि गेंद सीधा विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथ में गई।
स्मिथ ने खुद को बचाने के लिए चीते की तरह डाइव लगाई। हालांकि तूफानी थ्रो होने की वजह से बेयरस्टो ने भी फट से बैल्स उड़ा दी। ऐसा लग रहा था कि स्टीव स्मिथ आउट हो गए। वह क्रीज में समय से पहुंचने में थोड़ा चूक गए। थर्ड अंपायर के पास मामला गया। जब वहां पहली बार रीप्ले देखा तो ऐसा लग रहा था कि स्मिथ आउट हैं। इंग्लैंड के प्लेयर्स जश्न मनाने लगे।
लेकिन थर्ड अंपायर नितिन मेनन ने इस पूरे मामले को और भी ज्यादा बारीकी और गंभीरता से देखा। उन्होंने अपना पूरा समय लिया। फिर रीप्ले में ही ऐसा फ्रेम सामने आया कि जिसमें दिख रहा था कि स्मिथ बैल्स उड़ने से पहले क्रीज में पहुंच गए। ऐसे में नितिन ने स्मिथ को नॉट आउट करार दिया। मेनन के इस फैसले की जमकर प्रशंसा हो रही है। इस पूरे मामले का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
अश्विन ने भी की नितिन मेनन की तारीफ भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्विटर का सहारा लेते हुए भारतीय अंपायर की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा,'नितिन मेनन उनके सही फैसले के लिए तारीफ के हकदार हैं।' बता दें कि स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में 71 रन की गजब पारी खेली थी, जिसमें उनके बल्ले से 6 चौके देखने को मिले थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…