नई दिल्ली: मुंबई के तूफानी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया, जबकि टीम में अपने साथी शुभमन गिल को भी पीछे छोड़ दिया। वह डेब्यू के समय प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा औसत वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में महान सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया। उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में औसत 80.21 है।