टीम इंडिया का शानदार खेल
भारतीय क्रिकेट टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार रन चल रहा है। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। अब आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से है। हालांकि भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।टीम इंडिया ने साल 2013 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में भी साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन वहां भारतीय टीम को पाकिस्तान ने 180 रन से हराकर ट्रॉफी छीन ली थी।
