ऋधिमान साहा का हैरतअंगेज कैच, जिसने रिकी पोंटिंग के चेहरे का रंग उड़ा दिया, दिल्ली में मातम
Updated on
03-05-2023 07:57 PM
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 44वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऋधिमान साहा ने एक हैरतअंगेज कैच लपका। साहा की जबरदस्त विकेटकीपिंग देख दिल्ली के हेड कोच रिकी पोटिंग के चेहरे की भी हवाइयां उड़ गई। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भले ही गुजरात 131 रन का मामूली स्कोर चेज नहीं कर पाई, लेकिन उसकी हार से ज्यादा ऋधिमान साहा के कैच की चर्चा हो रही है, जिसे लपककर उन्होंने प्रियम गर्ग को पवेलियन की राह दिखाई।
दरअसल, यह पहली पारी का पांचवां ओवर था। दिल्ली सिर्फ 22 रन पर अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी ऐसे में मोहम्मद शमी का जोश भी सातवें आसमां पर था। एक शानदार बॉल पर युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने शरीर के काफी दूर से ड्राइव मारने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए बॉल विकेट के पीछे चली गई। जहां मुस्तैद ऋधिमान साहा ने हवा में छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा। अमूमन इस तरह के कैच लेना आसान नहीं होता, लेकिन साहा ने अपने अनुभव से इसे एकदम इजी बना दिया।
पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने जैसे-तैसे स्कोरबोर्ड पर 130 रन टांगे। मामूली लक्ष्य के जवाब में शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने आए ऋधिमान साहा तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। खलील अहमद ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उनका शिकार किया। अमन हकीम खान के करियर के पहले अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने उतार-चढ़ाव से भरे कम स्कोर वाले मैच में गुजरात टाइटंस को पांच रन से हराकर नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा।
दिल्ली के 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस की टीम कप्तान पंड्या (53 गेंद में नाबाद 59, सात चौके) के नाबाद अर्धशतक और अभिनव मनोहर (26) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 62 रन की साझेदारी के बावजूद छह विकेट पर 125 रन ही बना सही। राहुल तेवतिया ने सात गेंद में तीन छक्कों से 20 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…