क्रिश्चियन संस्थानों पर कथित अटैक मामले में गलत डाटा पेश किया गया... केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
Updated on
14-04-2023 07:37 PM
नई दिल्ली: क्रिश्चियन संस्थानों पर कथित अटैक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा है कि याचिकाकर्ता ने इस मामले में जो डाटा दिया है वह गलत है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा कि याचिकाकर्ता की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जवाब मांगा है। लेकिन केंद्र सरकार ने इस मामले में राज्यों से रिपोर्ट मांगी है और जो रिपोर्ट मुहैया कराई गई है उससे जाहिर होता है कि याचिकाकर्ता ने अटैक के मामले में गलत डाटा पेश किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान क्रिश्चियन संस्थानों पर कथित अटैक के मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ , झारखंड, उड़ीसा और कर्नाटक राज्य के सेक्रेटरी से मामले में रिपोर्ट पेश करने को कहा था। अदालत ने पूछा था कि राज्यों ने इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं यह तीन हफ्ते में बताया जाए। केंद्र सरकार की ओर से पेश स़ॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में याचिकाकर्ता ने क्रिश्चियन संस्थानों पर अटैक का मामला उठाया है और उसने एक डाटा पेश किया है जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। लेकिन राज्यों की ओर से इस मामले में जो जवाब दाखिल किया गया है और जो डाटा पेश किया गया है उससे साफ है कि याचिकाकर्ता ने गलत डाटा दिया है।
याचिकाकर्ता ने जो गलत डाटा दिया है उस कारण देश के बाहर पब्लिक में यह मैसेज जा रहा है कि भारत में क्रिश्चियन खतरे में है। याची के वकील कॉलिन गोंजाल्विस ने जवाब दाखिल करने के लिए वक्त मांगा जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन हफ्ते में जवाब देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट में अप्रैल में इस बाबत अर्जी दाखिल कर कहा गया था कि क्रिश्चियन कम्युिटी पर हमले हो रहे हैं और उन पर मॉब हिंसा हो रही है ऐसे में उन्हें प्रोटेक्ट किया जाए।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…