आंधी की गलत सूचना और कार्यक्रम में एक घंटे की देरी से पहुंचे सीएम गहलोत, फिर हुआ एक्शन
Updated on
24-06-2023 08:58 PM
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) जयपुर के एक कार्यक्रम में देरी से पहुंचे। इसके पीछे उन्होंने आंधी की गलत सूचना को वजह बताया। उन्होंने कहा कि धूल भरी आंधी के कारण तंबू गिरने की मुझे ‘गलत सूचना’ दी गई थी। इसी वजह से मुझे जमवारामगढ़ यात्रा में एक घंटे की देरी हुई। सीएम गहलोत शुक्रवार को भरतपुर से हेलीकॉप्टर में जमवारामगढ़ पहुंचे थे। बाद में उन्होंने महंगाई राहत शिविर का दौरा किया और जयपुर जिले के जमवारामगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया।
क्या है गहलोत से जुड़ा मामला
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बताया गया कि जमवारामगढ में धूल भरी आंधी आई थी, तंबू गिर गया। यह गलत सूचना दी गई... मैंने एक घंटे तक इंतजार किया। उन्होंने कहा कि जब मैं यहां आया तो पता चला कि यहां लोग गर्मी में बैठे हैं, बहनें उमस से परेशान हो रही हैं। इससे मुझे परेशानी होती है। बिना किसी कारण के एक घंटा बर्बाद हो गया। RAS अधिकारी हुई सस्पेंडइसके बाद जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में तैनात राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी अनिता कुमारी खटीक को निलंबित कर दिया गया। हालांकि कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में निलंबन का कारण नहीं बताया गया। सूत्रों ने कहा कि वह जमवारामगढ़ में मुख्यमंत्री के महंगाई राहत शिविर की तैयारियों में शामिल थीं।
तूफान की गलत सूचना से सीएम को हुई देरी
ऐसा माना जा रहा कि जमवारामगढ़ में हुए घटनाक्रम को लेकर एक्शन हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जयपुर के जमवारामगढ़ में देरी से आने की खुद लोगों को वजह बताई। साथ ही अपना पक्ष भी रखा। फिर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देखिए कैसे एक गलत सूचना के कारण तय कार्यक्रम में एक घंटे की देरी से पहुंचे।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…