Select Date:

नए वेन्यू पर हो सकता है WTC फाइनल : BCCI सचिव जय शाह बोले- ICC को दिया प्रपोजल

Updated on 11-05-2024 12:55 PM

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का फाइनल नए वेन्यू पर हो सकता है। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने बताया कि बोर्ड ने ICC के साथ संभावित नए स्थानों पर चर्चा की है। शाह ने यह भी कहा है कि WTC फाइनल आयोजित करने के लिए एक अलग टाइम स्लॉट या किसी अन्य वेन्यू को ढूंढना मुश्किल होगा।हालांकि 2023-25 WTC का फाइनल इंग्लैंड में ही होगा।

शाह ने IPL में पिछले सीजन से लागू हुए इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर भी बात की।​​​​​​ उन्होंने कहा- 'इम्पैक्ट प्लेयर एक टेस्ट केस की तरह है। हमने इसे धीरे-धीरे लागू किया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक मैच में एक ही टीम के दो भारतीय खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है, जो सबसे महत्वपूर्ण है।'

शाह ने कहा- 'हम खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी मालिकों से बात करने के बाद सोचेंगे कि इसे आगे जारी रखे या नहीं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर रूल आगे नहीं होगा। रोहित शर्मा और मिचेल स्टार्क खिलाड़ियों ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर चिंता जाहिर की थी।

WTC के पिछले दोनों फाइनल इंग्लैंड में हुए
WTC के पिछले दोनों फाइनल इंग्लैंड में ही खेले गए है। दोनों फाइनल जून के महीने में हुए और दोनों में फाइनल में पहुंचने के बाद भारत को हार का सामना करना पड़ा। साल 2021 में न्यूजीलैंड टीम साउथहैंपटन के मैदान पर जीती। वहीं, 2023 में ऑस्ट्रेलिया लंदन के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बना।

ICC की सबसे ज्यादा कमाई BCCI की मदद से होती है। ऐसे में ICC ज्यादातर टूर्नामेंट्स की टाइमिंग भारत की ऑडियंस को देखते हुए ही रखता है।

इम्पैक्ट प्लेयर रूल के कारण बन रहे है ज्यादा रन
इम्पैक्ट प्लेयर रूल को इस सीजन दर्ज किए गए लीग के सबसे बड़े स्कोर का प्रमुख कारण माना जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ दिनों पहले कहा था कि इम्पैक्ट प्लेयर रूल को हटा देना चाहिए। इससे शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा जैसे ऑलराउंडर्स को गेंदबाजी का मौका नहीं मिल पाता है।

फिंच ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर रूल इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं है। इससे कप्तानों को स्ट्रैटजी बनाने में प्रॉब्लम होती है।

इम्पैक्ट प्लेयर रूल गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह- स्टार्क
कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का भी मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम ने मौजूदा IPL 2024 सीजन में गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के प्रमुख कारणों में से एक है। उ न्होंने कहा, इम्पैक्ट प्लेयर रूल चीजों को बदल देता है। नंबर-8 या नंबर-9 तक बल्लेबाज आते है तो बड़ा स्कोर बन जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.