Select Date:

W,W,W... इंग्लैंड के गेंदबाज के लगातार 3 बॉल पर गिरे 3 विकेट, फिर क्यों नहीं मानी गई हैट्रिक

Updated on 17-11-2024 12:57 PM

नई दिल्ली. इंग्लैंड की टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. तीन लगातार मुकाबले जीतकर मेहमान टीम इंग्लैंड ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर लिया है. वेस्टइंडीज ने 219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19वें ओवर में जीत हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया. इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज ने टी20 के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड बनाया. इस मैच के दौरान इंग्लैंड के रेहान अहमद ने तीन लगातार बॉल पर विकेट लिया लेकिन उनको हैट्रिक नहीं मिली.


5 मैचों की टी20 सीरीज में तीन लगातार मैच हारने के बाद मेजबान वेस्टइंडीज को आखिरकार पहली जीत मिली. इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया था. फिल साल्ट ने तूफानी पारी खेलते हुए 55 रन बनाए जबकि जेकब बेथेल ने 32 बॉल पर आतिशी 62 रन की नाबाद पारी खेली. 20 ओवर में इंग्लिश टीम ने 5 विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. यहां से टीम अपनी लगातार चौथी जीत की उम्मीद लगाए बैठी थी लेकिन मामला वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पलट दिया. इविन लुईस और शोई होप की ओपनिंग जोड़ी ने 136 रन की साझेदारी कर मैच इंग्लैंड की पहुंच से बाहर कर दिया.


लगातार 3 आउट लेकिन नहीं हुई हैट्रिक


रेहान अहम ने इंग्लैंड के लिए 10वें ओवर की पहली, दूसरी और तीसरी बॉल पर विकेट निकाला लेकिन उनको हैट्रिक नहीं मिली. 136 रन की साझेदारी को उन्होंने पहली बॉल पर एविन लुईस को आउट कर तोड़ा. इसके बाद दूसरी बॉल पर शाई होप रन आउट कराया और तीसरी गेंद पर निकोलस पूरन को बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड कर वापसी का टिकट थमाया.


वेस्टइंडीज के लगातार तीन बॉल पर तीन विकेट गिरे लेकिन इसमें से एक रन आउट था इसी वजह से हैट्रिक रेहान के खाते में नहीं गई. वेस्टइंडीज ने 19वें ओवर में 5 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.