महज 35 में एक्स-रे और 17 रुपए में किडनी टेस्ट, पटना वाले खान सर का सबसे सस्ता अस्पताल
Updated on
22-01-2026 12:33 PM
बेतिया: महज 35 रुपए में एक्स-रे और 17 रुपए में किडनी टेस्ट होगा। पटना वाले खान सर का सबसे सस्ता अस्पताल खुल गया। शिक्षा जगत में अपनी पढ़ाने की शैली के लिए फेमस खान सर ने अब समाज सेवा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने एक ऐसे डायग्नोस्टिक सेंटर की शुरुआत की है, जहां बाजार से कई गुना कम कीमतों पर गंभीर बीमारियों की जांच की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य उन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत पहुंचाना है, जो महंगे इलाज और भारी-भरकम टेस्ट रिपोर्ट के खर्च के कारण इलाज नहीं करा पाते। खान सर की इस किफायती स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से की है। यहां विश्वस्तरीय मशीनों के जरिए न्यूनतम दरों पर टेस्ट किए जा रहे हैं।
35 में एक्स-रे और 17 रुपए में किडनी टेस्ट
खान सर के इस नए स्वास्थ्य केंद्र ने जांच दरों को इतना कम रखा है कि लोग दंग हैं। जहां निजी लैब में एक्स-रे के लिए सैकड़ों रुपए लिए जाते हैं, वहीं यहां मात्र 35 रुपए में यह सुविधा उपलब्ध है। इसी तरह, किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट के लिए सिर्फ 17 रुपए की मामूली फीस तय की गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।
बाजार की कीमतों को दी बड़ी चुनौती
इनका दावा है कि उनके सेंटर पर मिलने वाली सुविधाएं अत्याधुनिक हैं, लेकिन इनकी कीमतें आम आदमी की जेब के मुफिद है। आमतौर पर जिन जांचों के लिए हजारों रुपए खर्च करने पड़ते थे, अब वे खान सर की इस पहल के कारण चंद रुपयों में संभव हो पा रही हैं। ये कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में मची व्यावसायिक लूट पर एक कड़ा प्रहार माना जा रहा है।
गरीबों के लिए मसीहा बने खान सर
शिक्षा के बाद अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में खान सर की इस सक्रियता ने उन्हें एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका मानना है कि अगर हर बड़े शहर में ऐसी सुविधाएं शुरू हों, तो देश का कोई भी गरीब इलाज के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा।
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…