Select Date:

यश दयाल की शादी के बाद ये वीडियो वायरल, वाइफ श्वेता संग इस अंदाज में दिखा क्रिकेटर

Updated on 17-03-2026 01:37 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। यश अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, यश दयाल ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो 4 फरवरी को नोएडा में यश और श्वेता की शादी हुई। यश ने अब तक आधिकारिक तौर पर शादी की पुष्टि नहीं की है।

हालांकि, उनकी वाइफ श्वेता पुंडीर इंस्टाग्राम पर लगातार उनके साथ वीडियो और फोटो शेयर कर रही हैं। अब एक वीडियो श्वेता ने पिछले दिन यश के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जोकि अब वायरल हो रहा है।

पत्नी श्वेता के संग इस अंदाज में दिखे यश दयाल

श्वेता पुंडीर ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर यश दयाल के साथ शेयर की है। उस वीडियो में यश बेबी डॉग लेकर हाथ में खड़े होते हैं और उनकी वाइफ श्वेता डांस कर रही होती हैं। या यूं कहें कि श्वेता ने यश के साथ इंस्टाग्राम पर रील शेयर की है। इससे पहले भी कंटेंट क्रिएटर ने यश दयाल के साथ एक वीडियो शेयर की थी।

कौन हैं श्वेता पुंडीर?

श्वेता पुंडीर एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। वह दिल्ली में रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 587,000 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्होंने इंटरनेशनल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के रूप में भी काम किया था।

आरसीबी के लिए एक्शन में नजर आएंगे यश दयाल

28 साल के यश दयाल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उनको आरसीबी ने मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन कर लिया था। यश दयाल 2024 से आरसीबी के साथ हैं। यश ने आईपीएल में 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने 43 आईपीएल मुकाबलों में 41 विकेट लिए हैं। बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.