अस्पताल से लौटे यशस्वी के बल्ले से नहीं आई बड़ी पारी, क्या टीम इंडिया सलेक्शन में होगा नुकसान?
Updated on
31-12-2025 11:54 AM
जयपुर: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के सलेक्शन से पहले यशस्वी जायसवाल अपनी फॉर्म दिखाने का मौका चूक गए हैं। कुछ दिन अस्पताल में बिताने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए मुंबई टीम में लौटे जायसवाल गोवा के खिलाफ महज 46 रन बनाकर आउट हो गए। यह पारी भी 64 गेंद में आई है, जिसे बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं कहा जा सकता है। जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में अपना मेडन शतक लगाया था। इसके बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में कप्तान के तौर पर शुभमन गिल की वापसी तय होने के कारण जायसवाल का स्थान खतरे में माना जा रहा है। ऐसे में जायसवाल के पास सलेक्टर्स को अपनी फॉर्म दिखाने का मौका इस मैच में मिला था, लेकिन वे इसे भुनाने में सफल नहीं रहे हैं।
स्वभाव के विपरीत धीमा खेले जायसवाल
यशस्वी जायसवाल को अमूमन गेंदबाजों के खिलाफ अटैक करने वाला बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन गोवा के खिलाफ मुकाबले में वे इसके उलट खेलते दिखे। जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर अर्जुन तेंदुलकर की निष्प्रभावी गेंदबाजी के बावजूद जायसवाल ने अपने 46 रन बनाने में 64 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके शामिल रहे। माना जा रहा है कि जायसवाल मैच में भले ही खेल रहे हैं, लेकिन वे अब तक पूरी तरह फिट नहीं हैं। यह बात भी टीम इंडिया के सलेक्शन के दौरान उनके खिलाफ जा सकती है, जो इसी सप्ताह 2 या 3 जनवरी को हो सकता है।
नेट प्रैक्टिस में की थी एक घंटा बल्लेबाजी
इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने मंगलवार सुबह मुंबई टीम की नेट प्रैक्टिस में जोरदार बैटिंग की थी। वह ओस से भीगी पिच पर अपने साथी गेंदबाजों के सामने करीब एक घंटे तक नेट्स पर बल्लेबाजी करते रहे थे। इस दौरान जायसवाल स्पिनर्स और पेसर्स, दोनों पर बेहद सहज तरीके से खेलते हुए दिखाई दिए थे। इसे उनकी टीम इंडिया सलेक्शन में दावा ठोकने के लिए पॉजिटिव संकेत माने गए थे, लेकिन गोवा के खिलाफ बुधवार को खेली गई उनकी पारी अब बाधा बन सकती है।
पहले तीनों मैच नहीं खेल पाए हैं यशस्वी
यशस्वी जायसवाल गेस्ट्रोएंट्रेटिस (आंतों की बीमारी) की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती रहे थे। इस कारण वे विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए पहले तीनों मैच नहीं खेल सके थे। टूर्नामेंट में मुंबई फिलहाल मजबूत स्थिति में है, लेकिन गोवा के खिलाफ इस मैच समेत कुल 4 मैच खेले जाने बाकी हैं। इस लिहाज से रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में यशस्वी जायसवाल का टीम में लौटना मुंबई के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। लेकिन उन्हें टीम के लिए बड़ा स्कोर करना होगा।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…