Select Date:

यशपाल शर्मा ने बताया कैसे अटैक आते ही गिर पड़े Shahnawaz Pradhan, 'मिर्जापुर' वाले राजेश तैलंग ने कही ये बात

Updated on 18-02-2023 08:52 PM
टीवी, फिल्मों और ओटीटी की दुनिया के दिग्‍गज एक्‍टर शाहनवाज प्रधान के आकस्‍म‍िक निधन की खबर ने इंडस्‍ट्री को बड़ा झटका दिया है। शाहनवाज महज 56 साल के थे। शुक्रवार शाम को हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली। वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में 'गुड्डू भैया' के ससुर जी के किरदार में पॉपुलैरिटी बटोरने वाले शाहनवाज प्रधान ने अनिल कपूर के साथ '24', 'ब्‍योमकेश बख्शी', 'तोता वेड्स मैना', शाहरुख खान के 'रईस' और सैफ अली खान के साथ 'फैंटम' जैसी फिल्मों में काम किया था। 'मिर्जापुर' में शाहनवाज प्रधान के साथ काम कर चुके एक्‍टर राजेश तैलंग और 'गंगाजल' फेम यशपाल शर्मा ने अब पोस्‍ट लिखकर अपने साथी एक्‍टर को न सिर्फ याद किया है, बल्‍क‍ि उनकी जिंदगी के आख‍िरी पलों में क्‍या हुआ यह भी बताया है। दरअसल, शुक्रवार की शाम यशपाल और शाहनवाज खान मुंबई में एक ही कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां उन्‍हें हार्ट अटैक आया। राजेश तैलंग लिखते हैं कि शाहनवाज प्रधान बहुत ही जहीन इंसान थे और उन्‍हें इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है।

Yashpal Sharma on Shahnawaz Pradhan: यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आज मुंबई में इस कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया... सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था... रिद्ज़ डाइम डेरेल जी और सैकड़ों कलाकार मौजूद थे, लेकिन बीच में ही अवॉर्ड लेने के थोड़ी देर बाद हमारे प्रिय कलाकार शाहनवाज को कुछ अटैक आया… सारा प्रोग्राम रुक गया, सब लोगों और डॉक्टर की हेल्प से उन्हें जल्दी उठाकर नीचे गाड़ी में बिठाकर कोकिला बेन हॉस्पिटल जो सबसे नजदीक था ले जाया गया, लेकिन कोई उन्हें बचा नहीं सका वो चले गए।'

'हमारी आंखों के सामने एक जीवन खत्‍म हो गया'

यशपाल आगे लिखते हैं, 'ये है हमारी जिंदगी का कड़वा सत्य… इंसान किन घमंडों में जीता है और जीवन क्या है… खैर प्रोग्राम ठीक से खत्म हुआ पर एक जीवन चला गया… इतने सारे कलाकार एक जगह इकट्ठा थे और हमारी आंखों के सामने एक जीवन खत्म हो गया... कुछ खाली खाली सा लग रहा है… रीटा जी को सलाम इतने लोग एक जगह मिले पर एक इंसान चला गया, ये दुख जिंदगी भर सालता रहेगा... भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को हिम्मत दे।'

राजेश तैलंग बोले- कितने जहीन इंसान थे, यकीन नहीं हो रहा

'मिर्जापुर' में गुड्डू भैया के पिता का किरदार निभाने वाले राजेश तैलंग ने भी शाहनवाज प्रधान की सेट से एक फोटो शेयर की है। वह लिखते हैं, 'शाहनवाज भाई आखिरी सलाम!!! क्या गजब के जहीन इंसान और कितने बेहतरीन अदाकर थे आप। 'मिर्जापुर' के दौरन कितना सुंदर वक्‍त गुजारा आपके साथ, यकीन नहीं हो रहा। #पुरुषराम #Mirzapur।' शाहनवाज खान ने वेब सीरीज में गोलू (श्वेता त्रिपाठी) और स्वीटी (श्रिया पिलगांवकर) के पिता की भूमिका निभाई थी। अभिनेता का अंतिम संस्कार शनिवार को मुंबई में होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.