'ये है मोहब्बतें' एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा के घर गूंजी बेटे की किलकारी, हसन सरताज से शादी के 4 साल बाद बनीं मां
Updated on
11-06-2025 02:05 PM
फेमस टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा के घर बेटे की किलकारियां गूंजी हैं। पति हसन सरताज के साथ शादी के 4 साल बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। 37 साल की एक्ट्रेस ने 9 जून 2025 को बेटे को जन्म दिया और बुधवार को एक प्यारे से वीडियो के साथ फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई। उन्होंने ये खुलासा नहीं किया है कि अपने लाडले का नाम क्या रखा है।
Shireen Mirza ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये एक बेटा है। अल्हम्दुलिल्लाह। हम इस खूबसूरत आशीर्वाद के लिए बहुत आभारी हैं। अल्लाह की दया से हमारे दिलों को एक नया प्यार मिल गया है। प्लीज उसे अपनी दुआओं में शामिल रखें, क्योंकि हम एक साथ इस खूबसूरत जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं।'
बधाई देने वालों का लगा तांता
सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का भी तांता लग गया है। रश्मि देसाई से लेकर कृष्णा मुखर्जी, दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम, दिव्यांका त्रिपाठी सहित कई स्टार्स ने कॉमेंट सेक्शन में पोस्ट किया है।
2021 में हुई थी शादी
शिरीन ने साल 2021 में हसन सरताज से शादी की थी। शादी के 4 साल बाद उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिरीन को पिछली बार 'ये है चाहतें' में नित्या बाजवा के किरदार में देखा गया था। वो 'बहुत प्यार करते हैं', 'ढाई किलो प्रेम', 'ये है आशिकी', 'गुटुर गू', 'अनहोनियों का अंधेरा' जैसे अन्य शोज का भी हिस्सा रही हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…