मुंबई की पलटन को ढेर करेगी येल्लो आर्मी? जानें कैसी हो सकती है एल क्लासिको में दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Updated on
08-04-2023 08:26 PM
मुंबई: आईपीएल में जिस मुकाबले का इंतजार सबको होता है वह है मुंबई बनाम चेन्नई। सीजन में पहली बार दोनों टीमों के बीच यह 'महामुकाबला' आज वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले को आईपीएल का 'एल क्लासिको' भी कहते हैं।
हालांकि, दोनों टीमों ने इस सीजन की शुरुआत हार के साथ की है। मुंबई को जहां पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आठ विकेट से हराया था तो चेन्नई को भी लीग के पहले ही मुकाबले में मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने शिकस्त दी थी। लेकिन येल्लो आर्मी ने दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत का स्वाद चख लिया है।
ऐसे में आज दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी तो मुंबई की कोशिश पहली जीत दर्ज करने की होगी जबकि चेन्नई की टीम विजय रथ को आगे बढ़ाना चाहेगी। दोनों टीमों का दारोमदार युवा खिलाड़ियों पर होगा। पिछले मुकाबले में तिलक वर्मा ने मुंबई की पारी को संभाला था जिन्हें पंजाब के नेहाल वढेरा का साथ मिला था। दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले दोनों मुकाबलों में चेन्नई को अच्छी शुरुआत दिलाई है। गौरतलब है कि चेन्नई के गेंदबाजों को अतिरिक्त रन पर अंकुश लगाना होगा। मुंबई और चेन्नई के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।बड़े मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…