Yes Bank के राणा कपूर को मिली बड़ी राहत! 4 साल बाद जेल से आए बाहर, शेयर पर दिख सकता है ये असर
Updated on
20-04-2024 05:11 PM
नई दिल्ली: यस बैंक (Yes Bank) के सह संस्थापक राणा कपूर (Rana Kapoor) को बड़ी राहत मिली है। राणा कपूर को मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट से जमानत मिल गई है। यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को कथित ऋण धोखाधड़ी मामले में स्थानीय अदालत से जमानत मिलने के कुछ घंटों के बाद शुक्रवार शाम को जेल से रिहा कर दिया गया है। कपूर को पहली बार मार्च 2020 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया था। ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यस बैंक में कथित धोखाधड़ी को लेकर राणा के खिलाफ कुल आठ मामले दर्ज किए हैं। उन्हें मुंबई के पड़ोस में नवी मुंबई की तलोजा जेल में रखा गया था। उनके खिलाफ इन मामलों में सुनवाई अभी शुरू होनी बाकी है। इससे पहले उन्हें सात मामलों में जमानत मिल चुकी है। सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश एम जी देशपांडे ने दिन में कपूर को जमानत दे दी। उन्होंने इस तथ्य का संज्ञान लिया कि वर्तमान मामले में मुकदमा लंबित है और कपूर को कैद में रखने की अब जरूरत नहीं है। हालांकि विस्तृत आदेश की प्रति अभी उपलब्ध नहीं हुई है। कपूर के वकील राहुल अग्रवाल ने बताया, ‘‘बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार करते हुए अदालत ने उनके मुवक्किल को जमानत पर रिहा कर दिया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कपूर को शाम करीब सात बजे तलोजा केंद्रीय कारागार से रिहा कर दिया गया।’’
क्या है मामला
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राणा कपूर चार साल से जेल में बंद थे। साल 2020 में सीबीआई और ईडी ने उनके खिलाफ रिश्वत, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामले दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, यस बैंक घोटाले (Yes Bank Scam) में बैंक के संस्थापक राणा कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने 100 से अधिक छोटी-छोटी कंपनियां बनाकर रकम को ट्रांसफर किया था। इसके साथ ही राणा ने अपनी पत्नी के मालिकाने हक वाली कंपनी को 87 करोड़ रुपये बतौर गिफ्ट दे दिए थे। इस मामले में राणा कपूर समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।
क्या है शेयर का हाल
यस बैंक के शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 5 दिनों में यस बैंक का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा लुढ़का है। शेयर अभी 23.90 रुपये के भाव पर है। पिछले एक महीने की बात करें तो शेयर में तीन फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। पिछले 6 महीनों में यस बैंक का शेयर 38 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…