हां भाई, क्या हाल हैं? संजू सैमसन ने फैन का फोन कॉल उठाकर जीता दिल, सामने आई खास बातचीत
Updated on
28-04-2023 07:07 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2022 की रनर्स अप राजस्थान रॉयल्स का इस साल भी जलवा देखने को मिल रहा है। वह इस सीजन भी शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आरआर के कप्तान संजू सैमसन टीम की बैकबोन हैं। वह अपनी कप्तानी और तूफानी बल्लेबाजी से आईपीएल 2023 में टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी के साथ अब राजस्थान का अगला मुकाबला आईपीएल में अंक तालिका पर टॉप चल रही चेन्नई सुपर किंग्स से 27 अप्रैल को है। रॉयल्स ने सीएसके खिलाफ सीजन का पहला मैच उन्हीं के घर में जीता था। ऐसे में अब सवाई मान सिंह स्टोडियम में भी राजस्थान जीत का परचम लहराना चाहेगी। वहीं अब इस महा मुकाबले से पहले संजू सैमसन राजस्थान के होम ग्राउंड में फैंस से मिलते हुए नजर आए। उन्होंने फैंस के साथ कुछ क्वालिटी समय बिताया। इसी बीच सैमसन ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
सैमसन ने उठाया फैन का फोन कॉल
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले से पहले सवाई मानसिंह स्टेडियम में फैंस के साथ मिलते हुए नजर आए। उन्होंने आरआर के फैंस के साथ कुछ तस्वीरें भी खिचवाई। इसी बीच सैमसन ने एक फैन का फोन सेल्फी खींचने के लिया। जब सैमसन ने फोन लिया तो अचानक फैन के फोन पर कॉल आने लगा। पहले तो सैमसन को समझ नहीं आया कि क्या करना है। लेकिन इसके बाद सैमसन ने फोन उठा लिया। जैसे ही सैमसन ने फोन उठाया तो पीछे से फैन ने बोला, 'संजू भैया बोलो'।
ऐसे में संजू ने फैन की बात मानते हुए फोन कॉल पर मौजूद व्यक्ति से बात करते हुए बोला, 'हां भैया क्या हाल हैं?'। संजू के इस फैन मोमेंट का वीडियो राजस्तान रॉयल्स ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जोकि अब जमकर वायरल हो रहा है। इसके अलावा बात करें संजू सैमसन की बल्लेबाजी की तो, आईपीएल 2023 में संजू ने कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 158 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…