कल क्या फीके-फीके से थे मोदी, क्या संसद में राहुल मार ले गए बाजी? जानें चल रही क्या चर्चा
Updated on
09-02-2023 05:51 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लोकसभा में भाषण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जवाब का सबका इंतजार था। बुधवार को पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में जवाब दिया। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक जोरदार बहस चल पड़ी है कि आखिर किसका जवाब जानदार रहा। राहुल गांधी ने जहां अपने पूरे भाषण के दौरान उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर पीएम मोदी को जमकर घेरा था वहीं पीएम मोदी ने अपने भाषण में राहुल का बिना नाम लिया उनपर तंज कसा। राहुल ने जहां सवाल उठाते हुए कहा कि इसपर स्टडी होने चाहिए कि कैसे 609 नंबर का उद्योगपति दूसरे नंबर पर पहुंच गया? वहीं पीएम ने कश्मीर से लेकर विकास का जिक्र कर राहुल पर पलटवार किया। इधर, दोनों नेताओं के भाषण पर सोशल मीडिया पर एक चर्चा चल पड़ी कि आखिर किसका जवाब जोरदार रहा।
राहुल ने जहां अपने 50 मिनट के भाषण में अपना मुख्य फोकस अडानी पर ही रखा था। राहुल ने भाषण के दौरान सीधे-सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया था। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने अडानी को फायदा पहुंचाया। राहुल ने दावा किया कि पीएम के बांग्लादेश दौरे के बाद अडानी को वहां पावर डील मिल गई। इजरायल दौरे के बाद अडानी को डिफेंस डील मिल गई। राहुल के भाषण के दौरान बीजेपी के सदस्यों ने उनसे सबूत मांगा। बाद में लोकसभा की कार्यवाही से राहुल के भाषण के कुछ अंश हटा दिए गए।
वहीं पीएम मोदी ने बुधवार को अपने भाषण में राहुल के सवालों का जवाब तो दिया लेकिन अपने भाषण में उन्होंने अडानी का नाम नहीं लिया। पीएम ने कश्मीर से लेकर अपनी सरकार के विकास के कामों को गिनाया। विपक्ष पर जोरदार हमले किए। ईडी के छापों का भी जिक्र किया लेकिन राहुल गांधी के अडानी पर उठाए गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। हां ये जरूर कहा कि ये उनपर जो झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं उसे देश की 140 करोड़ रूपी आबादी के सुरक्षा कवच से गुजरना होगा।
अब सोशल मीडिया पर भी मजेदार बहस चल पड़ी है। कुछ लोग मोदी के भाषण की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी के सवालों का मोदी ने कोई जवाब नहीं दिया।
शीतल चोपड़ा नामक एक यूजर ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर तगड़ा वार किया है। पीएम ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की कांग्रेस पार्टी पर किए गए स्टडी राइन एंड डिक्लाइन ऑफ इंडियन नेशनल कांग्रेस का जिक्र किया।
ईगल आई नामक एक यूजर ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया और आरोप लगाया कि विपक्ष ने आरोप लगाने के सिवा कुछ नहीं किया।
फैक्टस नामक हैंडल से ट्वीट किया कि पीएम मोदी भाग्यशाली हैं कि उन्हें कांग्रेस जैसा विपक्ष मिला है। 2019 में राफेल और अंबानी के मु्द्दे पर एक साल गंवा दिया इसबार भी पार्टी वही कर रही है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…