Select Date:

योग दिवस पर अब रार... मदरसों में योग दिवस की जगह तालीम दिवस की सिफारिश, अखिलेश के सांसद बर्क ने उठाई मांग

Updated on 14-06-2023 06:52 PM
संभल: उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर भी राजनीति गरमा गई है। 21 जून को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल योगा डे मनाने की तैयारी चल रही है। देश में योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी इंटरनेशनल योग डे मनाने को लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और संभल से सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान वर्क की तीखी प्रतिक्रिया योग दिवस के आयोजन पर आई है। उन्होंने कहा है कि मदरसा और दरगाहों में योग दिवस का आयोजन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की यह कार्रवाई बिल्कुल उचित नहीं है। अब इस मामले को लेकर सवाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी होने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होना है। प्रदेश के सभी स्कूलों में अभी गर्मी की छुट्टी चल रही है, लेकिन 21 जून को विशेष रूप से स्कूलों को खोलने का आदेश दिया गया है। उस दिन योग दिवस के कार्यक्रम मनाए जाएंगे। बच्चों को योग के संबंध में जानकारी दी जाएगी। अन्य सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में भी योग दिवस को बड़े स्तर पर मनाने का निर्देश दिया गया है। इसी प्रकार का आदेश मदरसों और दरगाह को लेकर भी जारी किया गया है। वहां पर भी भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। सपा सांसद ने अब इस कार्यक्रम का बायकाट कर दिया है।

तालीम दिवस मनाए सरकार
समाजवादी पार्टी के सांसद की ओर से आए ताजा बयान में कहा गया है कि दरगाह और मदरसों योग दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन की क्या आवश्यकता है? मदरसों में योग दिवस की जगह तालीम दिवस मनाया जाना चाहिए। योगी सरकार की ओर से मदरसों और दरगाहों में 21 जून को योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम के आयोजन के फैसले पर सांसद ने कहा कि मदरसों में योग दिवस की जगह पर तालीम दिवस मनाएं। बच्चों को बताएं कि तुम कम पड़ रहे हो। तुम कम पढ़ रहे हो।
योगी सरकार पर लगाया आरोप
सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि तालीम दिवस छात्र-छात्राओं के ज्ञान में इजाफा होगा। सरकार चाहती है कि मदरसों में परेशानी खड़ी हो। इनकी मंशा मदरसों के न चलाने की है। वे चाहते हैं कि मुसलमान बच्चे मजहबी शिक्षा हासिल नहीं करें। योग दिवस को भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी में है। पीएम नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में योग सत्र की अगुवाई करेंगे। संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन होना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.