'गजब लग रहे हो पाजी....' भोजपुरी स्टार रवि किशन का नया अवतार, 'सन ऑफ सरदार 2' के सेट से BTS वीडियो वायरल
Updated on
21-07-2025 02:35 PM
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। इसमें भोजपुरी स्टार रवि किशन भी नजर आएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सरदार वाले लुक में हैं। उनका ये अवतार देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए रवि किशन ने कैप्शन में सिर्फ फिल्म का नाम लिखा है, वो भी हैशटैग में। ##sonofsardaar2। वो फिल्म के सेट पर हैं। गाने की शूटिंग हो रही है। इसके बोले हैं- नचले नचले नचले मेरे नाल वे...।
रवि किशन का वीडियो वायरल
रवि किशन पूरे सरदार वाले अटायर में हैं। कुर्ता, पजामा और उसपर कोटी। लंबी दाढ़ी और सिर पर पगड़ी। वो बैकग्राउंड डांसर के साथ डांस कर रहे हैं। वो स्टेप्स की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं।
फैंस का रिएक्शन
एक फैन ने कॉमेंट किया, 'वाह भैया जी।' दूसरे ने कहा, 'गजब लग रहे हो पाजी'। एक और फैन ने तारीफ करते हुए कहा, 'सुपर हैं आप।'
'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज डेट
ये फिल्म 1 अगस्त 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इसका रन टाइम 145 मिनट बताया जा रहा है। इसे हिंदी भाषा में ही रिलीज किया जाएगा।
'सन ऑफ सरदार 2' की कास्ट
इस एक्शन कॉमेडी मूवी का डायरेक्शन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। प्रोड्यूसर अजय देवगन, ज्योति देशपांडे भी हैं। ये 2012 में आई 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है, जिसमें मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, शरत सक्सेना, विंदू दारा सिंह, संजय मिश्रा, डॉली अहलूवालिया और दिवंगत एक्टर मुकुल देव नजर आएंगे।
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…