Select Date:

जेरोधा में एक ही अकाउंट से कर सकेंगे इक्विटी-कमोडिटी ट्रेडिंग

Updated on 18-07-2024 02:37 PM

ट्रेडिंग प्लेटफार्म जेरोधा में अब कमोडिटी ट्रेड के लिए अलग से अकाउंट बनाकर उसमें पैसा ऐड करने की जरूरत नहीं है। निवेशक अपने मौजूदा इक्विटी अकाउंट के अमाउंट को यूज करके कमोडिटी में खरीदारी कर सकते हैं। कंपनी के फाउंडर और CEO नितिन कामथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इसके बारे में जानकारी दी।

उन्होंने लिखा- अब आप अलग से कमोडिटी अकाउंट बनाए बिना उसी इक्विटी अकाउंट बैलेंस का इस्तेमाल करके कमोडिटीज ट्रेड कर सकते हैं। यह एक लिगसी इश्यू था जिसे हल करने में हमें काफी समय लगा। जेरोधा ब्रोकिंग हमारी प्राइमरी मेंबरशिप है और जेरोधा कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड कमोडिटी मेंबर है।

जेरोधा ब्रोकिंग में शिप्ट होने के लिए कह रहे कामथ
नितिन कामथ ने कहा- हमने कस्टमर्स को जेरोधा ब्रोकिंग लिमिटेड में शिप्ट होने की अनुमति देना शुरू कर दिया है, भले ही वे कमोडिटीज ट्रेडिंग कर रहे हों। इस प्रोसेस के हिस्से के रूप में हम उन एक्सचेंजों पर जेरोधा कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस भी सरेंडर कर रहे हैं, जहां हम एक्टिव नहीं हैं यानी NSE।

आप उसी इक्विटी अकाउंट का इस्तेमाल करके NSE कमोडिटीज में ट्रेडिंग कर सकते हैं। चूंकि हम जेरोधा कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के तहत कमोडिटी लाइसेंस सरेंडर कर रहे हैं, इसलिए आपने अखबार में एक नोटिस देखा होगा।

पहले इक्विटी और कमोडिटी के लिए अलग-अलग अकाउंट ओपन करता था जेरोधा
पहले इक्विटी अकाउंट जेरोधा ब्रोकिंग लिमिटेड के तहत खोले जाते थे, जबकि कमोडिटी अकाउंट जेरोधा कमोडिटीज के तहत मैनेज किए जाते थे। इसलिए कस्टमर्स को प्रत्येक अकाउंट में अलग-अलग अमाउमंट ऐड करना पड़ता था। वे अपने इक्विटी अकाउंट के पैसे का इस्तेमाल कमोडिटी के लिए नहीं कर पाते थे।

इसी तरह कमोडिटी अकाउंट का पैसा कंपनियों के शेयर खरीदने के लिए नहीं कर सकते थे। हालांकि, अब जेरोधा ने सिंगल अकाउंट फैसिलिटी के साथ जेरोधा ब्रोकिंग लिमिटेड के तहत इक्विटी सेगमेंट में फंड का इस्तेमाल करके इक्विटी और कमोडिटी दोनों के लिए किया जा सकता है।

जेरोधा ब्रोकिंग लिमिटेड के तहत खुलेगा नया अकाउंट
यदि आपने पहले जेरोधा के साथ कमोडिटी अकाउंट नहीं खोला है और अब कमोडिटी सेगमेंट एक्टिवेट करते हैं तो जेरोधा ब्रोकिंग लिमिटेड के तहत नया अकाउंट खुलेगा।

जबकि, मौजूदा कमोडिटी अकाउंट वाले कस्टमर्स का अकाउंट कंसोल से कमोडिटी सेगमेंट एक्टिव करने पर डीएक्टिवेट हो जाएगा और जेरोधा ब्रोकिंग लिमिटेड के तहत एक नया कमोडिटी अकाउंट ओपन होगा। मौजूदा कस्टमर्स को ये प्रोसेस करने के पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी मौजूदा MCX पोजीशन बंद हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.