Select Date:

शेयर, सोना और डेट में एक साथ कर सकते हैं निवेश, जानते हैं तरीका और समय?

Updated on 21-01-2023 06:53 PM
मुंबई: अक्सर लोग पूछते हैं कि निवेश का सही समय (Investment Time) क्या है? पर्सनल फायनेंस के जानकारों का कहना है कि सही दृष्टिकोण के साथ निवेश करने का कोई अच्छा या बुरा समय नहीं होता है। जरूरत है सही रणनीति अपनाने की। आपको यह तय करना है कि अपनी बचत का कितना हिस्सा कहां निवेश करना है।

    आपके म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में क्या हो


    किसी इनवेस्टर के पोर्टफोलियो (Investment Portfolio) में क्या होना चाहिए, इस पर म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर हेमांग शाह का कहना कि कुछ चीजें तो जरूर होनी चाहिए। वह तीन या उससे अधिक एसेट क्लास में एक डायवर्सिफायड तरीके से इनवेस्ट करे। कभी भी उसके पोर्टफोलियो में मल्टी-एसेट फंड जरूर हो। क्योंकि यह एक सदाबहार फंड श्रेणी है। यह लंबी अवधि के लिए पैसा बनाने वाला फंड है और शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के बावजूद असेट अलोकेशन स्ट्रेटेजी का पालन करता है। इस प्रकार, मल्टी-एसेट फंड में आप जब चाहें, निवेश कर सकते हैं। शाह के मुताबिक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट फंड, एक ऐसा फंड है जो कई वर्षों से इसे सफलतापूर्वक कर रहा है और निवेशकों को इससे लाभ हुआ है। यह एक मजबूत प्रदर्शन ट्रैक रिकॉर्ड के साथ अपनी श्रेणी की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है।

    कुछ स्टेप और साइकिल का रखें ध्यान


    शाह का कहना है कि ऐसे कुछ स्टेप और साइकिल हैं, जिनमें मल्टी-एसेट इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी एक सेंटर स्टेप लेती है। चाहे वह रिस्क मैनेजमेंट करते हुए पोर्टफोलियो की रिस्ट्रक्चरिंग के लिए हो या ऐसी स्थितियां जो इक्विटी, डेट, गोल्ड और इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित सभी असेट क्लास की उपस्थिति की जोरदार मांग करती हैं। अभी जो आर्थिक स्थिति चल रही है, वह मल्टी-एसेट प्रोडक्ट में निवेश की मांग करती है।

    अनिश्चित भविष्य का इशारा


    इस समय निरंतर भू-राजनीतिक तनाव का परिदृष्य दिख रहा है। ऐसे में दुनिया भर के शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव चल रहा है। अस्थिर वित्तीय बाजार के बीच कई सेंट्रल बैंकों ने असाधारण तरीके से ब्याज दरों में वृद्धि की है। साथ ही लगातार हाई इंफ्लेशन, कोरोनावायरस के नए संस्करण का डर आदि कारक अनिश्चित भविष्य की ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे परिदृश्य में, निवेश पोर्टफोलियो में जोखिम प्रबंधन की तलाश करना आर्थिक रूप से विवेकपूर्ण है। यहीं पर एक मल्टी-एसेट फंड एक उपयुक्त निवेश विकल्प के रूप में फिट बैठता है। इसका इक्विटी पार्टिसिपेशन सुनिश्चित करता है कि आपकी धन सृजन की यात्रा बरकरार रहे। इसमें डेट स्थिरता को प्रेरित करता है जबकि सोना संकट के समय देखी गई मुद्रास्फीति और अस्थिरता के खिलाफ बचाव के रूप में कार्य करता है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 July 2026
    नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
     18 July 2026
    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
     18 July 2026
    नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
     18 July 2026
    नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
     18 July 2026
    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
     17 July 2026
    नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
     17 July 2026
    नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
     17 July 2026
    नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
     17 July 2026
    नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
    Advt.