चियान विक्रम की 'तंगलान' को हिंदी में देखने के लिए नहीं करना होगा और इंतजार, जानिए किस दिन रिलीज हो रही मूवी
Updated on
24-08-2024 05:52 PM
पा. रंजीत द्वारा डायरेक्टेड और चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर मच अवेटेड पीरियड ड्रामा 'तंगलान' के हिंदी वर्जन की अब ऑफिशियल रिलीज डेट आ गई है। फिल्म को जबरदस्त रिव्यूज और फैंस से कमाल के रिएक्शंस माइक हैं, और यह बॉक्स ऑफिस पर भी एक हिट साबित हुई है। ऐसे में अब नॉर्थ के एग्जिबिटर्स फिल्म की हाई डिमांड के वजह से हिंदी में इसे रिलीज करने के लिए के रहे हैं। 15 अगस्त को साउथ इंडियन सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सफल रिलीज के बाद, फिल्म अब हिंदी में 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'तंगलान' के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक नए पोस्टर के साथ रिलीज की डेट की घोषणा की है। पोस्टर संग कैप्शन में लिखा हुआ है, 'द सन ऑफ गोल्ड 30 अगस्त को उत्तर भारत में आ रहा है। थंगलान की महाकाव्य कहानी का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए।' इस मूवी ने पहले ही अपने जबरदस्त एक्शन सीन्स, दमदार परफॉर्मेंस और पा. रंजीत के अनोखे कहानी कहने के स्टाइल के कारण ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
पीरियड ड्रामा फिल्म हिंदी में होगी रिलीज
हिंदी में रिलीज होने के साथ ही यह फिल्म नए दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। 'तंगलान' का कॉन्सेप्ट अनोखा है और इसके ट्रीटमेंट ने पहले ही दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाई है। यह फिल्म एक अनोखी मिस्टीकल पीरियड ड्रामा है। मालविका मोहनन रहस्यमय शक्तियों वाली एक जनजाति की नेता की भूमिका निभा रही हैं, जो चियान विक्रम के किरदार से टकराती है।
'तंगलान' की कहानी क्या है?
'तंगलान' साउथ की एक और बड़ी फिल्म होने जा रही है। यह कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया। यह फिल्म दर्शकों के लिए अनोखी कॉन्सेप्ट लाने की साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की परंपरा को आगे ले जाएगी। यह एक और अनोखे कांसेप्ट वाली साउथ इंडियन फिल्म है। पा. रंजीत द्वारा डायरेक्टेड 'तंगलान' में चियान विक्रम और मालविका मोहनन ने लीड रोल निभाया है। फिल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…