आप पर 10 केस, सावरकर के पोते भी कोर्ट पहुंचे हैं... जानें गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल को क्या-क्या कहा
Updated on
07-07-2023 07:02 PM
अहमदाबाद: गुजरात हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज बड़ा झटका देते हुए उनका मानहानि मामले में मिली सजा को स्थगित करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता के खिलाफ 10 आपराधिक मामले पेंडिंग हैं। इसके अलावा निचली अदालत के फैसले में कुछ भी गलत नहीं है।
गुजरात हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ट्रायल कोर्ट का फैसला सही था। इस आदेश में दखल देने की कोई जरूरत नहीं है। इसलिए राहुल गांधी की मानहानि केस में सजा स्थगित करने की मांग वाली याचिका को खारिज किया जाता है। यही नहीं, कोर्ट ने आगे कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ इसी तरह के 10 और मामले पेंडिंग है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हालांकि, कांग्रेस नेता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं।
कोर्ट ने वीर सावरकर का भी किया जिक्र
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आपके खिलाफ कई आपराधिक मामला पेंडिंग है। इस मौजूदा केस के बाद भी आपके खिलाफ कई मामले हैं। एक ऐसा ही मामला वीर सावरकर के पोते ने दाखिल किया है। ऐसे में आपकी सजा कोई अन्याय वाली बात नहीं है। आपकी सजा सही है और हम निचली अदालत के आदेश में कोई दखल नहीं देते हैं। आपकी याचिका खारिज की जाती है।
जस्टिस हेमंत प्रेच्छक की हाईकोर्ट की एक सदस्यीय बेंच ने अपने फैसले में कहा कि जनता के प्रतिनिधि को साफ चरित्र का होना चाहिए। वीर सावरकर के पोते ने पुणे की एक अदालत में ऐसा ही केस दर्ज करा रखा है। केस में आरोप है कि राहुल ने कैंब्रिज में सावरकर के खिलाफ मानहानि वाले शब्दों का इस्तेमाल किया। एक अन्य केस लखनऊ में मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि सूरत की सेशन कोर्ट ने 20 अप्रैल को राहुल गांधी की मोदी सरनेम मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा को स्थगित करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ राहुल गांधी गुजरात हाईकोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की केरल के वायनाड से संसद सदस्यता चली गई थी। राहुल के खिलाफ बीजेपी के पूर्व एमएलए पूर्णेश मोदी याचिका दाखिल की थी।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…