आप लोगों को कड़ी मेहनत से मिला है ऑफर लेटर, रोजगार मेले में 71 हजार युवाओं से बोले पीएम मोदी
Updated on
16-05-2023 06:54 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 71 हजार युवाओं को सरकारी विभागों में नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंप दिया। विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होने वाले रोजगार मेले में वह इन नए कर्मचारियों को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को ये नियुक्ति पत्र कड़ी मेहनत से मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको और आपके परिवार को बधाई देता हूं। कुछ दिन पहले गुजरात में ही ऐसे रोजगार मेले का आयोजन हुआ था। इसी महीने असम में भी एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 9 वर्षो में भारत सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा तेज करने, ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने को भी प्राथमिकता दी है।
10 लाख नौकरी देने का ऐलान
पिछले साल जून महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम सरकारी पदों को भरते हुए अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरी देने का ऐलान किया था। इससे साफ था कि केंद्र सरकार 2024 से पहले उस क्षेत्र में सबसे बड़ा दांव खेलना चाहती है। नौकरी की कमी एक ऐसा क्षेत्र रहा है जिस पर विपक्ष हमेशा हमला करती रही है। साथ ही सरकार को इस मोर्चे पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पीएम मोदी का यह ऐलान सरकार और बीजेपी के लिए आम चुनाव से पहले बड़ा दांव माना जा रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने हर महीने रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र बांटने का सिलसिला शुरू किया है। प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, रोजगार मेले का आयोजन देशभर में 45 स्थानों पर किया जाएगा। पिछले कुछ महीने से सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में मिशन मोड में स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम किया जा रहा है।
आप सभी को ये नियुक्ति पत्र कड़ी मेहनत से मिला है। मैं आपको और आपके परिवार को बधाई देता हूं। बीते 9 वर्षो में भारत सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा तेज करने, ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने को भी प्राथमिकता दी है।
पीएम मोदी
सभी ग्रेड के अधिकारी, कर्मचारी शामिल
इस समय जिन पदों पर नियुक्ति हो रही है उसमें सभी ग्रेड के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इसमें देशभर से सेलेक्ट हुए इन युवाओं को ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक व टिकट लिपिक, कनिष्ठ लिपिक व टंकक, कनिष्ठ खाता लिपिक, ट्रैक मेनटेनर, सहायक सेक्शन अधिकारी, अवर श्रेणी लिपिक, उपमंडलाधिकारी, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, इंसपेक्टर, नसिर्ंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, दमकल अधिकारी, सहायक खाता अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षण अधिकारी, मंडलीय खाता निरीक्षक, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमांडेंट, प्रधानाध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक, सहायक पंजीयक, सहायक प्रोफेसर आदि जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…