आपके दो-दो हाथ में लड्डू हैं... मुस्कुराते हुए गहलोत को क्या इशारा कर गए PM मोदी!
Updated on
12-04-2023 07:37 PM
नई दिल्ली: वैसे, मौका तो था राजस्थान को मिलने जा रही पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ही अंदाज में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करने से नहीं चूके। एक दिन पहले ही राजस्थान के पूर्व डेप्युटी सीएम और कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के विरोध में अनशन किया था। कुछ घंटे बाद आज मोदी को इस कार्यक्रम के जरिए राजस्थान की जनता से रूबरू होने का मौका मिला था। 17 मिनट की स्पीच में पीएम ने पहले तो वंदे भारत ट्रेन की खूबियां गिनाईं। कई प्रोजेक्ट के नाम लिए और 'भाजपा सरकार' के काम बताए। कांग्रेस की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए आखिर के दो मिनटों में सीएम गहलोत का नाम लेकर बड़ा इशारा भी दे दिया।
गहलोत पर चुटकी, आपके दो-दो हाथ में लड्डू
दरअसल, राजस्थान में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। इधर पायलट की नाराजगी से राज्य में कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। एक दिन के अनशन से यही संदेश गया है कि चुनाव से पहले गहलोत बनाम पायलट की सियासी जंग तेज हो सकती है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि सीएम पद को लेकर एक बार फिर से राजस्थान कांग्रेस में खींचतान दिखे। एक चर्चा यह है कि पायलट भी सिंधिया की राह पकड़ सकते हैं। ऐसे माहौल में पीएम ने चुटकी लेते हुए जो कहा, उसके मायने निकाले जा रहे हैं।
पीएम ने कहा, 'मैं गहलोत जी का विशेष तौर पर आभार व्यक्त करता हूं कि इन दिनों वह राजनीतिक आपाधापी में... अनेक संकटों से वह गुजर रहे हैं। इसके बावजूद विकास के काम के लिए समय निकाल कर आए। रेलवे कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मैं उनका स्वागत भी करता हूं, अभिनंदन भी करता हूं। गहलोत जी को कहना चाहता हूं कि आपके दोनों हाथ में लड्डू है। आपके रेल मंत्री राजस्थान के हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन राजस्थान के हैं। आपके तो दो-दो हाथ में लड्डू हैं।'
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…